अमेरिका में पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में आग लगी

अमेरिका में पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में आग लगी

अमेरिका में पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में आग लगी
Modified Date: April 6, 2026 / 08:23 am IST
Published Date: April 6, 2026 8:23 am IST

फोर्ट वर्थ (अमेरिका), छह अप्रैल (एपी) टेक्सास में पेट्रोल ले जा रहा एक टैंकर ट्रक रविवार को एक अन्य वाहन से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया, जिसमें ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फोर्ट वर्थ के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता क्रेग ट्रोजासेक ने बताया कि यह 18-पहियों वाला ट्रक 9,000 गैलन पेट्रोल लेकर जा रहा था और एक पेट्रोल पंप के पास स्थित सड़क पर अनियंत्रित हो गया जिसके बाद पेट्रोल का रिसाव होने लगा। ट्रक के अनियंत्रित होने से बिजली की तारें गिर गयी, जिससे देर रात करीब एक बजे आग लग गयी।

ट्रोजासेक ने बताया, ‘‘ट्रक का चालक पूरी कोशिश कर रहा था कि पेट्रोल वलेरो पेट्रोल पंप के पार्किंग क्षेत्र में न फैले, लेकिन तभी आग भड़क उठी।’’

उन्होंने बताया कि चालक को झुलसने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

दमकल कर्मियों ने कई घंटों तक टैंकर पर पानी डाला और पेट्रोल को फैलने से रोकने के लिए रेत का इस्तेमाल किया। सुबह करीब सात बजे तक दमकल विभाग की टीम मौके से लौट गयी।

एपी गोला जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में