स्पेन की राजधानी में हजारों लोगों ने आवास की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया

स्पेन की राजधानी में हजारों लोगों ने आवास की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया

स्पेन की राजधानी में हजारों लोगों ने आवास की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया
Modified Date: May 24, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: May 24, 2026 7:39 pm IST

मैड्रिड, 24 मई (एपी) स्पेन में मध्य मैड्रिड में बढ़ती आवास कीमतों के खिलाफ रविवार को हजारों लोगों ने रैली निकाली।

हाल के वर्षों में स्पेन की अर्थव्यवस्था में अच्छी वृद्धि होने के बावजूद आवासों की कीमतों में बढ़ोतरी जैसी समस्या के कारण स्पेन में खासकर राजधानी और बार्सिलोना जैसे शहरों में घर खरीदना या किराए पर लेना लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

स्पेन का आवास संकट 2027 में होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की मुख्य राजनीतिक कमजोरियों में से एक है।

विश्लेषकों के अनुसार, स्पेन में घर के स्वामित्व की मजबूत परंपरा रही है, जबकि किराए पर उपलब्ध सार्वजनिक आवास की संख्या बहुत कम है। इसके साथ ही पर्यटन में वृद्धि और आप्रवासन से बढ़ती जनसंख्या के कारण आवास की मांग लगातार बढ़ी है, जिससे किराए में तेजी से वृद्धि हुई है।

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और आवास के अपने अधिकार से संबंधित बैनर लहराए। एक बैनर पर लिखा था, ‘‘हमें पड़ोसी चाहिए, पर्यटक नहीं।’’

स्पेन में बाजार के दबाव और कीमतें बढ़ने की उम्मीद को लेकर होने वाली खरीद-फरोख्त से मकानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे यहां कई लोगों के लिए घर खरीदना महंगा हो गया है।

यह स्थिति खासकर बड़े शहरों और तटीय क्षेत्रों में देखने को मिल रही है।

एपी यासिर योगेश नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में