ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप

ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप

ईरान के साथ बातचीत किस दिशा में जाएगी इसका अंदाजा नहीं: ट्रंप
Modified Date: April 11, 2026 / 10:00 pm IST
Published Date: April 11, 2026 10:00 pm IST

वाशिंगटन, 11 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने ‘न्यूजनेशन’ के साथ फोन पर दिए साक्षात्कार में पुष्टि की कि अमेरिका, ईरान और पाकिस्तान के बीच बातचीत शुरू हो गई है, हालांकि उन्हें नहीं पता कि यह बातचीत कितनी सफल हो सकती है।

ट्रंप से जब पूछा गया कि बातचीत कैसे आगे बढ़ेगी तो उन्होंने कहा: ‘मुझे कोई अंदाजा नहीं है।’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या ईरान युद्ध का समाधान निकालने के बारे में ईमानदारी से काम कर रहा है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को पता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में कहां-कहां बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं और सेना उन्हें हटाने के लिए उपकरण ला रही है।

एपी

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में