संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्रंप और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्रंप और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्रंप और उनकी पत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: October 2, 2020 2:59 pm IST

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो अक्टूबर (भाषा) संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।

गुतारेस के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

ट्रंप ने खुद बृहस्पतिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘आज रात, मेलानिया और मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। हम तत्काल पृथक-वास में जाने और उपचार की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। हम इसका एक साथ सामना करेंगे।’’

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने कहा,‘‘महासचिव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’

ट्रंप के चिकित्सक डॉ सीन कॉनली ने एक बयान में कहा, ‘‘ राष्ट्रपति और प्रथम महिला दोनों अभी स्वस्थ हैं और इलाज के दौरान उन्होंने व्हाइट हाउस में अपने घर में रहने का ही फैसला किया है।’’

भाषा

शोभना मनीषा

मनीषा

शोभना


लेखक के बारे में