BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अमेरिका, इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय विश्वास को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाया है: ईरान के राष्ट्रपति

अमेरिका, इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय विश्वास को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाया है: ईरान के राष्ट्रपति

अमेरिका, इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय विश्वास को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाया है: ईरान के राष्ट्रपति
Bhasha
Published: 24 Sept 2025 | 8:20 pmModified: 24 Sept 2025 | 8:20 pm

संयुक्त राष्ट्र, 24 सितंबर (एपी) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने जून में इजराइल और अमेरिका के हमलों की बुधवार को आलोचना करते हुए कहा कि इससे 'अंतरराष्ट्रीय विश्वास और क्षेत्र में शांति की संभावना को गहरा नुकसान पहुंचा है।'

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इस साल जून में 12 दिनों तक इजराइल-ईरान युद्ध के बाद पहली बार है जब पेजेशकियन ने किसी वैश्विक मंच पर अपनी बात रखी है। इस युद्ध में ईरान के कई शीर्ष सैन्य और असैन्य नेताओं की हत्या कर दी गई थी।

अगर तेहरान शनिवार तक यूरोपीय देशों के साथ कोई समझौता नहीं करता है, तो उस पर संयुक्त राष्ट्र के कई कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं। हालांकि, न्यूयॉर्क पहुंचने से पहले ही, पेजेशकियन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरगची की कूटनीतिक कोशिशें उस समय धुंधली पड़ गईं जब देश के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने अमेरिका के साथ किसी भी सीधी परमाणु वार्ता से इनकार कर दिया।

पेजेशकियन ने ईरान के इस दावे को भी दोहराया कि वह अपनी घरेलू परमाणु गतिविधियों के जरिए परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'मैं महासभा के समक्ष फिर से घोषणा करता हूं कि ईरान ने कभी भी परमाणु बम बनाने की कोशिश नहीं की और न ही करेगा।'

पेजेशकियन ने ईरान पर 2015 के परमाणु समझौते की शर्तों का पालन करने में विफल रहने के कारण प्रतिबंधों को पुनः लागू करने के प्रयासों के लिए ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस की भी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि ये देश-जिन्हें ई-तीन के रूप में जाना जाता है-वर्षों से 'बुरी नीयत' से काम कर रहे हैं ताकि ईरान को उस समझौते का पालन करने के लिए मजबूर किया जा सके जिससे अमेरिका 2018 में बाहर निकल गया था। पेजेशकियन ने कहा, 'उन्होंने खुद को समझौते के अच्छे पक्ष के रूप में गलत तरीके से पेश किया और उन्होंने ईरान के नेक प्रयासों को अपर्याप्त बताकर उनकी निंदा की।’’

एपी आशीष नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अमेरिका, इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय विश्वास को ‘गंभीर नुकसान’ पहुंचाया है: ईरान के राष्ट्रपति

People also search for:General Assembly President of Iran

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm
भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

भारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 10:20 pm
कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

कैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता

01 Oct 2026 | 9:59 pm
स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

स्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया

01 Oct 2026 | 9:31 pm
खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

खबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस

01 Oct 2026 | 9:12 pm
कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

कैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास

01 Oct 2026 | 8:24 pm