नॉर्डिक-बाल्टिक सम्मेलन में भाग लेने एस्टोनिया पहुंचे जेलेंस्की

नॉर्डिक-बाल्टिक सम्मेलन में भाग लेने एस्टोनिया पहुंचे जेलेंस्की

नॉर्डिक-बाल्टिक सम्मेलन में भाग लेने एस्टोनिया पहुंचे जेलेंस्की
Modified Date: June 9, 2026 / 04:09 pm IST
Published Date: June 9, 2026 4:09 pm IST

टालिन, नौ जून (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की नॉर्डिक और बाल्टिक देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने और एस्टोनिया के राष्ट्रपति एलार कैरिस से मुलाकात करने के लिए मंगलवार को एस्टोनिया पहुंचे। एस्टोनिया के सरकारी प्रसारक ईआरआर ने यह जानकारी दी।

एस्टोनिया की राजधानी तल्लिन में यह शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। एस्टोनिया फिलहाल एनबी8 समूह की अध्यक्षता संभाल रहा है। एनबी8 पांच नॉर्डिक और तीन बाल्टिक देशों का क्षेत्रीय संगठन है। सम्मेलन में इस समूह में शामिल देशों के प्रधानमंत्रियों के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी शामिल हुए।

यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी ओलेना जेलेंस्का भी थीं।

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूक्रेनी ड्रोन को लेकर क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के महीनों में कई बार यूक्रेन के ड्रोन भटककर इस क्षेत्र में पहुंचे हैं। यूक्रेन रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए बाल्टिक सागर के उन बंदरगाहों पर हमले तेज कर रहा है, जिनका उपयोग रूस तेल निर्यात के लिए करता है।

एपी जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में