FMGE Admit Card 2024: फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इस दिन होगी परीक्षा

FMGE Admit Card 2024: विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) के दिसंबर 2023 सत्र में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए जाएंगे।

FMGE Admit Card 2024: फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इस दिन होगी परीक्षा

FMGE Admit Card 2024

Modified Date: January 15, 2024 / 05:24 pm IST
Published Date: January 15, 2024 5:24 pm IST

नई दिल्ली : FMGE Admit Card 2024: एफएमजीई दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार जल्द ही ख़त्म होगा। आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) के दिसंबर 2023 सत्र में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड ने हाल ही में 12 जनवरी 2024 को अधिसूचना जारी करके प्रवेश पत्र 15 जनवरी को जारी किए जाने की जानकारी छात्रों के साथ साझा की थी।

यह भी पढ़ें : Pendra News: प्रशासन की नाक के नीचे पहुंचाया रेलवे की जमीन को नुकसान, बेशकीमती पेड़ों की हो रही अवैध कटाई, उठें कई सवाल

एडमिट कार्ड को करें ऐसे डाउनलोड

FMGE Admit Card 2024:  ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने फॉरेन ग्रेजुएट मेडिकल एग्जाम दिसंबर 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एग्जाम में सम्मिलित होने के लिए अपने प्रवेश पत्र को NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट, natboard.edu.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को डाउनलोड पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए गए विवरणों की जांच उम्मीदवारों को कर लेनी चाहिए और त्रुटि होने पर सुधार के लिए NBEMS की हेल्पलाइन पर संपर्क करना चाहिए।

20 जनवरी को होगी परीक्षा

इससे पहले आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने विदेशी चिकित्सा ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) के दिसंबर 2023 सत्र के आयोजन की तारीख का ऐलान किया था। बोर्ड द्वारा जारी FMGE इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया जाएगा। परीक्षा 2.30-2.30 घंटे की दो पालियों में आयोजित की जानी है, जो कि सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। हालांकि, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

यह भी पढ़ें : बैन के बावजूद डॉक्टर ने किया ऐसा काम! ‘टू फिंगर टेस्ट’ महिलाओं के साथ यातना, कोर्ट ने कहा- नाबालिग को 5 लाख दें 

FMGE Admit Card 2024:  बता दें कि NBEMS ने FMGE दिसंबर 2023 सत्र के लिए पंजीकरण 23 नवंबर से 13 दिसंबर तक स्वीकार किए थे। इसके बाद अप्लीकेशन करेक्शन विंडो 15 से 18 दिसंबर तक ओपेन की गई थी, जबकि इमेज, सिग्नेचर और थंब इंप्रेशन में सुधार के लिए विंडो 29 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक ओपेन की गई थी। इसके बाद आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.