जगदलपुर: Placement Camp Chhattisgarh 2024 जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में 21 अक्टूबर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से रोजगार मेला एवं कौशल प्रशिक्षण हेतु काऊसिलिंग कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड, कम्पयूटर ऑपरेटर, होम नर्स, सेल्स एक्सीक्यूटिव, सिविंग मशीन ऑपरेटर आदि पदों पर भर्ती की जाएगी तथा लाईवलीहुड काॅलेज में संचालित निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु काऊसिलिंग की जाएगी।
Placement Camp Chhattisgarh 2024 इच्छुक हितग्राही अपने दस्तावेजो के साथ नियत तिथि तथा जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज आड़ावाल जगदलपुर में आकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी जिले की वेबसाईट https://bastar.gov.in/en/notice_category/recruitment/ में देखी जा सकती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

