लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने वाला शख्स ‘लग्जरी लाइफ स्टाइल’ से हुआ बोर, अब कर रहा है बस उसकी तलाश!

Ads

Kursat Yildrim got a lottery of 75 crores लॉटरी में करोड़ों रुपये जीतने वाला शख्स 'लग्जरी लाइफ स्टाइल' से हुआ बोर

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 05:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

Kursat Yildrim got a lottery of 75 crores

Kursat Yildrim got a lottery of 75 crores: जर्मनी। आज घर बैठे कौन नहीं चाहता सारी सुख सुविधाएं लेना। यदि आपको भी बैठे बिठाए सारी सुविधाओं के साथ आपके सारे शौक भी पूरे हो जाएं तो इस पर क्या आप यकीन कर पाएंगे? नहीं ना! हां जी यहां एक ऐसा ही शख्स है जिसका सारा शौक एक बार में ही पूरा हो गया। दरअसल इस शख्स की छप्पर फाड़ लॉटरी लग गई है। और उसने इस लॉटरी को बेतहाशा खर्चे किए कि वो खुद ब खुद बोर हो गया।

कुर्सत यिल्द्रिम ने जर्मनी में 75 करोड़ की लॉटरी जीती, जिससे उन्होंने टो टॉप स्पोर्ट्स कार्स खरीदीं। जब वो इस पैसे को खर्च करके बोर हो गए तो उसने एक ऐसी लड़की की तलाश शुरू कर दी, जिससे वो शादी करके घर बसा सके। शख्स के पास Ferrari 448 Pista और Porsche Turbo S Cabriolet जैसी कारें मौजूद हैं।

Read more:’प्यार में शक और 65 तोले सोने की सुपारी…’ रौंगटे खड़े कर देगी डीलर के कत्ल की कहानी 

शख्स की लगी 75 करोड़ की लॉटरी
Kursat Yildrim got a lottery of 75 crores: जर्मनी के डॉर्टमुंड में रहने वाले कुर्सत यिल्द्रिम पेशे से बिल्डर हैं और उन्होंने 24 सितंबर को 75 करोड़ की लॉटरी जीती थी। इसके बाद उसने 4 करोड़ और 3 करोड़ की दो लग्ज़री गाड़ियां खरीदीं थीं। इतने के बाद उन्होंने अपने लग्ज़री वॉच और दूसरी चीज़ें भी लीं और आखिर में वो जब इस तरह पैसे खर्च करने से बोर हो गया तो उसने अपनी ज़िंदगी को शादी करके सेटल करने का सोचा। जर्मन अखबार Bild से बात करते हुए उसने बताया कि वो अब प्यार में पड़ना चाहते हैं और शादी करना चाहते हैं।

Read more:YouTube Feature Update: कमाल का है YouTube का ये नया फीचर, यूजर्स को आ रहा खूब पसंद 

अब सिर्फ शादी करने की तमन्ना
Kursat Yildrim got a lottery of 75 crores: 15 साल से लॉटरी खरीद रहे कुर्सत का कहना है कि वे इन पैसों से लोगों को खुश कर सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी पैसे दिए। उनका कहना है कि वो अब सिर्फ शादी करके सेटल होना चाहते हैं।

उनका कहना है कि वो अब सिर्फ ऐसी लड़की की तलाश में हैं, जिस पर वो भरोसा कर सकें. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक कुर्सत को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि वो शराबी, कर्जदार और वायलेंस के केसेज़ में फंस चुका है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें