बॉडी बिल्डर कलेक्टर, फिटनेस के लिए युवाओं के प्रेरणा बने विनीत नंदनवार
बॉडी बिल्डर कलेक्टर, फिटनेस के लिए युवाओं के प्रेरणा बने विनीत नंदनवार
सुकमा, छत्तीसगढ़। तस्वीरों मे आप जिसे देख रहे हैं वो कोई बॉडी बिल्डर नहीं है बल्कि सुकमा कलेक्टर विनीत नंदनवार हैं। कलेक्टर विनीत नंदनवार की कुछ तस्वीर सोशल मिडिया में युवाओं के बीच धमाका मचाई हूई है। कलेक्टर को कोई बॉडी बिल्डर बता रहा है तो कोई उनसे सभी को प्रेरणा लेने की बातें कह रहा है।
पढ़ें-38 नर्स और 8 फार्मासिस्ट की सेवा समाप्ति का आदेश जारी, स्टाफ ने दी आंदोलन की चेतावनी
दरअसल कलेक्टर विनीत नंदनवार बस्तर के जगदलपुर के ही निवासी है और सरकारी स्कूल से लेकर विनीत नंदनवार ने अपने अनुशासन को सर्वोपरी मानते हूए पढ़ाई के साथ-साथ अपने फ़िटनेस मे भी ख़ास ध्यान दिया है। यही वजह है कि कलेक्टर की तस्वीरों ने सोशल मीडिया में धमाका मचा दिया है। कलेक्टर विनीत नंदनवार अपने खान-पान को लेकर हमेशा से सजग रहे हैं।
पढ़ें- शादी में सास ने दामाद को गिफ्ट किया एके 47 रायफल, य…
फास्ट फूड और नशे से हमेशा दूर रहते हूए कलेक्टर नंदनवार ने अपने को फिट रखा है। यही वजह है की कलेक्टर विनीत नंदनवार युवाओं के लिए आदर्श बन गए हैं। बता दें कि हाल ही मे सुकमा कलेक्टर बनाए गए विनीत नंदनवार रायपुर में एडीएम रहते हुए कोरोना पॉज़िटिव हूए थे।
पढ़ें- लव जिहाद मामले में हो फांसी या उम्र कैद की सजा, संसद में करुंगी मांग- प्रज्ञा सिंह ठाकुर
बावजूद इसके विनीत नंदनवार ने स्वयं को बेहतर तरीक़े से मेंटेन करते हूए ना सिर्फ़ कोरोना की जंग जीती बल्कि बतौर एडीएम रायपुर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था बेहतर करने और रायपुर मे कोरोना के बेहतर रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Facebook


