लापता पत्नी अजगर के पेट में मिली, पति ने काटकर निकाला शव, एक महीने में दूसरी घटना से दहशत

Missing wife found in python's stomach: बाद में उनके पति आदियांसा ने अधिकारियों को बताया कि गांव में अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर उन्हें सिरियाती की चप्पलें और अन्य कपड़े मिले हैं।

लापता पत्नी अजगर के पेट में मिली, पति ने काटकर निकाला शव, एक महीने में दूसरी घटना से दहशत

Missing wife found in python's stomach

Modified Date: July 7, 2024 / 09:56 pm IST
Published Date: July 7, 2024 9:38 pm IST

नईदिल्ली। Missing wife found in python’s stomach इंडोनेशिया में एक अजगर के पेट के भीतर एक महिला मृत हालत में मिली है।वैसे तो सांपों द्वारा इंसानों को खाने के मामले कम ही नज़र आते हैं, लेकिन इंडोनेशिया में पिछले एक महीने में यह इस तरह का दूसरा मामला है।

ताज़ा मामला दक्षिण सुलावेसी प्रांत के सितेबा गांव का है। इंडोनेशियाई पुलिस के अनुसार मंगलवार को सिरियाती नाम की 36 साल की एक महिला अपने बच्चे की दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वो लापता हो गईं। बाद में उनके पति आदियांसा ने अधिकारियों को बताया कि गांव में अपने घर से 500 मीटर की दूरी पर उन्हें सिरियाती की चप्पलें और अन्य कपड़े मिले हैं।

read more: फ्रांस: संसदीय चुनाव में पिछले चार दशक में सर्वाधिक मतदान होने की संभावना

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय पुलिस प्रमुख इदुल ने कहा कि पति आदियांसा को एक ज़िंदा अजगर मिला, जिसका उन्होंने सिर काट दिया। अजगर का फूला हुआ पेट देखकर उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने अजगर का पेट काट दिया। पेट के भीतर उन्हें अपनी पत्नी का शव दिखा, जो मर चुकी थीं।

इससे पहले जून की शुरुआत में, दक्षिण सुलावेसी के एक अन्य ज़िले में पांच मीटर लंबे एक अजगर ने एक महिला को निगल लिया था। इस घटना के बाद यहां की पुलिस ने आम नागरिकों को सलाह दी थी कि अजगर फिर से हमला कर सकता है, ऐसे में वो सुरक्षा के लिहाज़ से हमेशा अपने पास एक चाकू रखें।

read more:  Online Satta App संचालक गिरफ्तार, सट्टा खेलने से शुरू कर खुद बन बैठा ऐप का मालिक


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com