CG Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कुछ इलाकों में हल्की ठंड महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में उसम और गर्मी का सामना करना पड़ रहा हो। इसी बीच मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। दरअसल, चक्रवात ‘दाना’ मध्य-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इसके प्रभाव से 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के आसार हैं। साथ ही तूफानी हवाएं चलने के भी संभावना है।
Read More: Deepak Baij ignored Bhupesh Baghel: दीपक बैज ने भूपेश बघेल को किया इग्नोर?.. BJP ने पोस्ट किया Video.. लिखा, ‘अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस’.. आप भी देखें
100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के चलेंगी हवाएं
IMD के मुताबिक, चक्रवात ‘दाना’ के चलते 25 और 26 अक्टूबर को उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20-30 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। जो बढ़कर 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके प्रभाव से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। साथ ही एक दो जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है। 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पूरी और सागर द्वीप के मध्य के क्षेत्र को एक प्रचंड चक्रवाती तूफ़ान के रूप में पार करने की संभावना है। इस दौरान क्षेत्र में 100-100 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती है।
Read More: CG Traffic Advisory: हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 25 और 26 अक्टूबर को यात्रा से पहले इन बातों का रखना होगा ध्यान
बारिश होने की संभावना
चक्रवात ‘दाना’ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके दो दिन बाद भी प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जातई है। आज प्रदेश के एक-दो जगह पर छीटें पड़ सकती है।

