BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal

Amit Shah Visit to Bhopal

Dageshwar Dewangan
Published: 02 Oct 2026 | 7:38 amModified: 02 Oct 2026 | 7:39 am
HIGHLIGHTS
  1. अमित शाह 2 अक्टूबर को दो दिवसीय दौरे पर भोपाल पहुंचेंगे
  2. गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल
  3. नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

भोपाल: Amit Shah Visit to Bhopal देश के गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह करीब 23 घंटे तक राजधानी भोपाल में रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री शाह गोपालकों के सम्मेलन में शामिल होंगे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 अक्टूबर को रात 9:00 बजे राजधानी भोपाल पहुंच रहे हैं। शाह भोपाल पहुंचने के बाद सीधे होटल ताज जाएंगे यहां पर विश्राम करेंगे।

कामधेनु योजना के स्वीकृत पत्र भी बांटे जाएंगे

Amit Shah Visit to Bhopal दरअसल मध्यप्रदेश में पशु दूध उत्पादन को लेकर सरकार लगातार कई बड़े कदम उठा रही है। 3 अक्टूबर का दिन मध्य प्रदेश में गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। शाह भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। जिसमें लगभग 35000 से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समिति के सदस्य शामिल होंगे, सम्मेलन में पशुपालक को बोनस राशि गौशाला के लिए सहायता और गोपालक वीडियो का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृत पत्र भी बांटे जाएंगे।

फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से कृषक कल्याण वर्ष के तहत हुए कार्यों और बलराम कृषि महोत्सव की गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण होगा,गृह, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण और परिवहन विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे। सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह दौरा मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अमित शाह भोपाल सहकारी दुग्ध संघ परिसर में 16.80 करोड़ रु की लागत से तैयार फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी करेंगे, प्लांट की दूध प्रसंस्करण क्षमता 40 हजार लीटर प्रतिदिन है, यहां दूध से दही, छाछ, लस्सी, श्रीखंड और मावा सहित मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जाएंगे। प्लांट में प्रतिदिन 10 हजार लीटर दूध और 10 हजार लीटर दही तैयार करने की क्षमता होगी।

इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इसके अलावा 30 हजार लीटर छाछ, 1 हजार लीटर लस्सी, 800 किलो श्रीखंड और 1 हजार किलो मावा तैयार किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य सांची के कारोबार को केवल तरल दूध की बिक्री तक सीमित रखने के बजाय मूल्यवर्धित दुग्ध उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना है। शाह के कार्यक्रम में प्रदेश के डेयरी क्षेत्र से जुड़ी अन्य परियोजनाएं भी शामिल हैं, इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रु की लागत से प्रस्तावित डेयरी प्लांट, दुग्ध प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं, भेल दशहरा मैदान में पुलिस मुख्यालय की ओर से नए आपराधिक कानूनों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई है, अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे, प्रदर्शनी में नए कानूनों और पुलिस व्यवस्था में हुए बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके बाद अमित शाह भोपाल बायपास स्थित भौंरी में IISER के अत्रि परिसर के कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां परिसर का शिलान्यास करने के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अमित शाह 3 अक्टूबर को दिनभर कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात करीब 8 बजे भोपाल से रवाना होंगे,अमित शाह के दौरे को लेकर सियासत भी शुरू हो चुकी है बीजेपी और कांग्रेस अमित शाह के दौरे को लेकर आमने-सामने है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: अमित शाह 2 अक्टूबर को रात करीब 9 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dageshwar Dewangan
Dageshwar Dewangan

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

और भी पढ़ें...

Web Title: Union Home Minister Amit Shah to visit Bhopal today

शहर की खबरें

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm