Weather Latest Update Today : लगातार पैर पसार रहा कोहरा.. कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहा प्रदेश, इन जिलों में बारिश की संभावना
Weather Latest Update Today : राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई जिलों में कोहरे की चादर दिखाई दे रही है।

Weather Latest Update Today | Source : File Photo
जयपुर। Weather Latest Update Today : राजस्थान के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कई जिलों में कोहरे की चादर दिखाई दे रही है। अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे की अवधि में राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान?
इसके अलावा, न्यूनतम तापमान सिरोही में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर के फतेहपुर में 4.4 डिग्री सेल्सियस, माउंट आबू में 5.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.9 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में छह डिग्री, बीकानेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, जैसलमेर में 6.6 डिग्री, जालौर में 6.7 डिग्री, पिलानी में 6.8 डिग्री, जयपुर और सीकर में सात डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में कुछ दिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने और अधिकांश भागों में न्यूनतम तथा अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
बारिश की संभावना
इसने बताया कि इस दौरान बीकानेर, जयपुर तथा भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10-12 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: राजस्थान में सबसे कम न्यूनतम तापमान नागौर में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Rajasthan state is shivering in the bitter cold, possibility of rain
Aaj ka Mausam
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm