BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Dhanteras Deep Daan Timing 2024 : देशभर में कल मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए कैसे किया जाता है दीपदान और क्या है इसका शुभ मुहूर्त

Dhanteras Deep Daan Timing 2024 : देशभर में कल मनाया जाएगा धनतेरस, जानिए कैसे किया जाता है दीपदान और क्या है इसका शुभ मुहूर्त

Dhanteras Deep Daan Timing 2024

Dhanteras Deep Daan Timing 2024

Priya Jagat
Published: 28 Oct 2024 | 3:53 pmModified: 28 Oct 2024 | 3:53 pm

Dhanteras Deep Daan Timing 2024 : हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, तीज-त्योहारों का विशेष महत्व होता है जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में कल 29 अक्टूबर धनतेरस के दिन से दिवाली की शुरूआत हो रही है। इसे त्रोयदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी, बर्तन, भूमि और वाहन की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन यम के नाम दीपदान किए जाते हैं। ऐसा करने के देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर खुश होते हैं। तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर दीप दान का शुभ मुहूर्त क्या है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन दीपदान करने से व्यक्ति को  अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

Read More: Eknath Shinde Files Nomination: सीएम एकनाथ शिंदे ने दाखिल किया नामांकन, परिवार रहा मौजूद 

दीप दान मुहूर्त

धनतेरस के दिन दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल में दीप दान का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 37 मिनट से रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वृषभ काल में दीपदान शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 26 मिनट तक कर सकते हैं।

Read More: Dhanteras Car Discount Offer: धनतेरस के मौके पर मारुति की इस कार पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, 31 अक्टूबर से पहले उठा लें फायदा 

कैसे करें दीपदान

धनतेरस के दिन सूर्योदय के बाद आटे का चौमुखा दीपक बनाएं और उसमें सरसों का तेल भरें। इसमें चार बाती लगाकर घर की दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जलाएं। मान्यता है कि इस दिन घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Dhanteras Deep Daan Timing 2024 : What is the auspicious time for Deepdaan on Dhanteras