Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां / Image: IBC24 Original
- धमतरी के श्यामतराई गांव में पुलिस की दबिश
- पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों में दो नाबालिग भी शामिल
- महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार
धमतरी: Sex Racket in Dhamtari शहर से लगे श्यामतराई गांव मे देह व्यापार के कारोबार को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 युवक और 6 युवतियों समेत कुल 15 लोगों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर यहां पर लंबे समय से देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि इस मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं और बाहरी लोगों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था। अब पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
धमतरी के ग्रामीण इलाके में सेक्स रैकेट संचालित
Sex Racket in Dhamtari मिली जानकारी के अनुसार मामला धमतरी शहर से लगे श्यामतराई गांव का है। देर रात यहां उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब अर्जुनी पुलिस की टीम ने एक मकान में अचानक दबिश दी पुलिस की कार्रवाई के बाद एक-एक कर 15 लोगों को थाने लाया गया। इनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं, जिसमें दो नाबालिग युवक भी बताए जा रहे हैं। पुलिस को पिछले कई दिनों से श्यामतराई इलाके में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी इसी सूचना के आधार पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और फिर पुलिस टीम ने मकान में दबिश दी।
नाबालिग से सहित 15 लोग पकड़ाए
इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों की शिकायत का एंगल भी सामने आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में लंबे समय से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा हुआ था। धमतरी के अलावा दूसरे जिलों से भी युवक-युवतियों के यहां पहुंचने की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंच रही थी। इसी को लेकर ग्रामीणों ने कुछ समय पहले जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायत भी की थी। ग्रामीणों का कहना था कि इस तरह की गतिविधियों से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद मामले की तस्वीर कुछ और साफ होती नजर आ रही है।
महिला दलाल फरार
पुलिस के मुताबिक, दूसरे शहरों से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश करने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि महिला दलाल के खिलाफ पहले भी शिकायत सामने आ चुकी है। हालांकि, इस दावे की विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बालिग आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए बालिग लोगों में धमतरी के अलावा श्यामतराई, डांडेसरा, भालूचुवा, नवागांव कंडेल और तेलीनसत्ती समेत अलग-अलग स्थानों के लोग शामिल हैं ।
ये भी पढ़ें
- Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
- Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
- CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अर्जुनी पुलिस की कार्रवाई में कुल 15 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Sex Racket in Dhamtari: Busted Sex Racket in Shyamtarai Village of Dhamtari District
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm