BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, नई शिक्षा नीति पर हुई बात

दिल्ली केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रायपुर के भाजपा नेता आकाश विग ने सौजन्य भेंट की। दिल्ली में अपने आवास पर हुई इस भेंट में विभिन्न पारिवारिक व राजनीतिक …

धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात, नई शिक्षा नीति पर हुई बात
Barun Shrivastava
Published: 23 May 2025 | 8:34 pmModified: 23 May 2025 | 8:34 pm

दिल्ली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से रायपुर के भाजपा नेता आकाश विग ने सौजन्य भेंट की। दिल्ली में अपने आवास पर हुई इस भेंट में विभिन्न पारिवारिक व राजनीतिक मसलों पर चर्चा हुई। आकाश विग छत्तीसगढ़ में भाजपा के नेता हैं। विग ने इस मुलाकात के बारे में बताया, यह एक सौजन्य भेंट थी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है। वे यहां के प्रभारी रह चुके हैं। केंद्र में यूपीए की सरकार के दौरान प्रधान छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे। उनकी ही रीति-नीति में और सियासी रणनीति के चलते भाजपा लगातार जीतती रही है।

खास सिपहसालारों में प्रधान

मोदी टीम में धर्मेंद्र प्रधान खास सिपहसालारों में शामिल हैं। भाजपा युवा नेता आकाश विग ने बताया प्रधान मोदी केबिनेट के अहम ओहदेदारों में शामिल हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा मंत्रालय ने भारत में कई सारे क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

नई शिक्षा नीति में छत्तीसगढ़ की अहम भूमिका

नई शिक्षा नीति-2020 का जिम्मा केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास है। वे इसे लेकर बेहद संजीदा और गंभीर हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Barun Shrivastava
Barun Shrivastava

Associate Executive Editor, IBC24 Digital

और भी पढ़ें...

Web Title: Dharmendra Pradhan