BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Diwali Snacks Recipes: इस दिवाली घर पर बनाए ये स्पेशल टेस्टी स्नैक्स, त्योहार का मजा होगा दोगुना, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Diwali Snacks Recipes: इस दिवाली घर पर बनाए ये स्पेशल टेस्टी स्नैक्स, त्योहार का मजा होगा दोगुना, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Diwali Snacks Recipes

Diwali Snacks Recipes

Priya Jagat
Published: 24 Oct 2024 | 6:36 pmModified: 24 Oct 2024 | 6:36 pm

Diwali Snacks Recipes: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ, तीज-त्योहारों का विशेष महत्व होता है जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ऐसे में कुछ दिनों बाद दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। जिसे लेकर बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। दिवाली के दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। इसे त्रोयदशी या धन्वंतरि जयंती भी कहा जाता है। दिवाली के दिन घरों को दीपक, मोमबत्ती, झालरों से सजाने के साथ-साथ गणेश- लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मां लक्ष्मी के अलावा इस दिन कुबेर भगवान की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Read More: CG Traffic Advisory: हवाई यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 25 और 26 अक्टूबर को यात्रा से पहले इन बातों का रखना होगा ध्यान 

वहीं त्योहारों के सीजन में घर पर नमकीन न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है।  दिवाली के त्योहार पर मिठाइयां ही नहीं, बल्कि तरह-तरह के चटपटे नमकीन कुरकुरे कई व्यंजन घरों में बनाए जाते हैं। घर पर बने ये स्नैक्स जहां स्वाद में बेहतर होते हैं वहीं इन्हें 15-20 दिनों तक आसानी से स्टोर भी किया जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं इस दिवाली घर पर नमकीन बनाने की रेसिपीज।

Read More: Diwali Shubh Muhurat 2024 : 31 अक्टूबर या 1 नवंबर... कब है दिवाली?, जानें क्या है इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि 

मुरमुरे नमकीन- दिवाली पर खाना-पीना काफी हैवी हो ही जाता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों के लिए घर पर स्वादिष्ट मुरमुरे की नमकीन बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। अपने स्वाद के हिसाब से मुरमुरे की नमकीन बनाएं और इसे स्टोर करके रखें।

Namkeen Murmura/ नमकीन मुरमुरा – Everyday Veg Cooking

चकली- बेसन और मक्के के आटे से बनने वाली मसाला चकली काफी तीखी सी होती है। इसे बनाने में तिल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में आप पहले से इसे बनाकर भी स्टोर कर सकते हैं। ये काफी दिन तक सही रहती है।

Traditional Maharashtrian Bhajani Chakli Recipe

नमक पारे- सिंपल से नमक पारे बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आते हैं। इसे बनाकर आप एयर टाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें। जब मेहमान आएं तो उन्हें चाय के साथ परोसें, ताकि वो इसे चाव से खाएं। ये खाने में स्वादिष्ट लगते हैं।

नमक पारे रेसिपी | Namak Pare Recipe

नमकीन सेव- अगर आपके पास समय है और आपको कुकिंग का शौक है तो ऐसे नमकीन सेव तैयार करें। ऐसे महीन सेव का इस्तेमाल आप सेव पूरी, पापड़ी चाट और भेलपूरी बनाने में भी कर सकते हैं। ये ऐसे में खाने में अच्छे लगते हैं।

मक्के के आटे के खस्ता आलू भुजिया सेव नमकीन Maize Flour Sev Namkeen Recipe

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Diwali Snacks Recipes: Make these special tasty snacks at home this Diwali, the fun of the festival will be doubled