Ashoknagar Car Suicide Case : सुसाइड या साजिश? रातभर लापता रहे प्रेमी-प्रेमिका, सुबह कार से मिले शव… फिर सामने आया ऐसा राज जिसने बढ़ा दिए कई सवाल
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक युवक और युवती के शव कार के अंदर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से कथित सुसाइड नोट, पिस्टल, पेट्रोल, सल्फास और अन्य सामान …

Ashoknagar Car Suicide Case :
- कार में युवक-युवती के शव मिलने से मचा हड़कंप
- मौके से सुसाइड नोट, पिस्टल और अन्य सामान बरामद
- हर एंगल से जांच के लिए SIT का गठन
युवक के सिर में गोली और युवती के शरीर पर चोट
पुलिस के अनुसार, युवक के सिर में गोली लगने के निशान मिले हैं, जबकि युवती के शरीर पर गंभीर चोटों के चिन्ह पाए गए हैं। वाहन की पिछली सीट आंशिक रूप से जली हुई थी और युवक का चेहरा भी झुलसा हुआ मिला है। मौके से अवैध पिस्टल, कटर, कुल्हाड़ी, सल्फास और पेट्रोल सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि घटना की पूर्व योजना बनाई गई थी और विभिन्न विकल्पों का इस्तेमाल करने की तैयारी की गई थी। घटनास्थल से दो पन्नों का एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।युवक ने युवती के परिजनों को भेजे थे युवक ने युवती के परिजनों
Ritik Soni Muskan Jain Case पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोट में दोनों के संबंधों में तनाव और मानसिक प्रताड़ना का उल्लेख है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों की जांच कराई जाएगी। इस बीच, कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनसे दोनों के बीच पुराने प्रेम संबंध होने के संकेत मिलते हैं। आरोप है कि घटना से पहले युवक ने युवती के परिजनों को कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे थे। इन दावों की भी जांच की जा रही है।SIT टीम का गठन
SP Rajiv Kumar Mishra SIT इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। टीम में एसडीओपी विवेक शर्मा, दोनों थानों के साइबर थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है। एसआईटी तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। वहीं, दोनों पक्षों के परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।हर संभावित पहलुओं से हो रही जाँच
युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके साथ बेरहमी से हत्या की गई है और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हत्या, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: यूपी में BJP की नई लिस्ट.. ’27’ का ब्लू प्रिंट! संगठन में जातीय संतुलन का तड़का, क्या नई टीम में छिपा है कोई चुनावी गणित?
- Uttarakhand Nihang Latest Video: निहंगों का उत्तराखंड–हिमाचल पर बवाल.. बलपूर्वक हटाया पुलिस का बेरिकेडिंग, टकरावपूर्ण बन रही स्थिति, देखें Video
- Passport Fees Hiked Notification: अब पासपोर्ट बनवाने में छूट जायेंगे आपके पसीने!.. सरकार ने 60% से ज्यादा बढ़ाई फीस, आप भी देखें विदेश मंत्रालय का ये नोटिफिकेशन..
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Couple Found Dead Inside Car in Ashoknagar, Suicide Note and Weapons Spark Mystery
अशोक नगर
और भी पढ़ें ›
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm
Forest Officials Attacked: वन विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया वार, महिला वनरक्षक सहित 3 वनकर्मी घायल
30 Sept 2026 | 12:55 pm