AD · 728×90Advertisement

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 10:57 pmModified: 30 Sept 2026 | 10:57 pm

सहारनपुर (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के कुतुबशेर क्षेत्र में टॉफी दिलाने का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से ‘आपत्तिजनक कृत्य’ करने के आरोप में पुलिस ने 65 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी (नगर-प्रथम) सारिका चौधरी ने बुधवार को बताया कि बच्ची के परिजनों के अनुसार, बच्ची करीब चार दिन पहले अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी चाय की दुकान पर बैठे आरोपी ने उसे अपने पास बुलाया और 10 रुपये देकर टॉफी दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले गया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्ची को कथित तौर पर एक सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ ‘आपत्तिजनक कृत्य’ किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद बच्ची घर लौटी तो वह सहमी हुई थी और परिजनों के पूछने पर उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।

चौधरी ने बताया कि परिजन बच्ची को लेकर कुतुबशेर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई और शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

People also search for:Elderly rape in UP
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm
उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

30 Sept 2026 | 8:27 pm