CG Election:अपना आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं टीएस​ सिंहदेव! खुद ही मीडिया से बताया बयान का सच

Ads

TS Singhdeo on CG Election: उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ऊपर है।

  •  
  • Publish Date - October 26, 2023 / 06:10 PM IST,
    Updated On - October 26, 2023 / 06:12 PM IST

TS Singhdeo on CG Election:

TS Singhdeo on CG Election: बलरामपुर। जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने अपने आखिरी चुनाव वाले बयान पर आज प्रतिक्रिया दी है और कहा कि समय के हिसाब से सबको मौका मिलना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं जिनकी उम्र 80 साल से भी ऊपर है।

read more:  Kota Assembly Elections 2023: इन दो प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला, कौन पड़ेगा किस पर भारी, जल्द होगा फैसला

गौरतलब है कि छग के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पिछले दिनों मीडिया के सामने इसे अपना आखिरी चुनाव कहा था आज इस मामले में उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कहा कि कांग्रेस में नए लोगों को हमेशा मौका मिलता है और नई पीढ़ी कांग्रेस की पहचान है। उन्होंने कहा कि जब तक शरीर साथ देगा वो कांग्रेस की सेवा करेंगे और पार्टी में सक्रिय रहेंगे।

read more:  अदालत ने मानहानि मामले में आरोपमुक्त करने के अनुरोध वाली उद्धव, राउत की याचिका खारिज की