Naxal Surrender Bijapur :अमित शाह के दौरे के बीच लाल आतंक को दोहरा झटका, सुकमा के बाद इस ज़िले में 85 लाख के इनामी 30 नक्सलियों ने डाले हथियार

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुकमा और बीजापुर जिलों में कुल 51 इनामी नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

Naxal Surrender Bijapur :अमित शाह के दौरे के बीच लाल आतंक को दोहरा झटका, सुकमा के बाद इस ज़िले में  85 लाख के इनामी  30 नक्सलियों ने डाले हथियार

Naxal Surrender Bijapur/ Image Source : AI GENERATED

Modified Date: February 7, 2026 / 05:51 pm IST
Published Date: February 7, 2026 5:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजापुर और सुकमा में 51 इनामी नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण
  • अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
  • नक्सल विरोधी अभियान को बस्तर में मिली नई मजबूती

बीजापुर : Naxal Surrender Bijapur  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षा बलों को दोहरी सफलता मिली है। सुकमा ज़िले में 72 लाख के इनामी 21 नक्सलियों के बाद अब बीजापुर में 85 लाख रुपये के इनामी 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सभी ने SP और CRPF अधिकारियों के सामने सरेंडर करते हुए हथियार त्याग दिए। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 20 महिला और 10 पुरुष नक्सली शामिल हैं, जो साउथ सब जोनल ब्यूरो से जुड़े थे।

Sukma Naxal News  सुकमा में भी किया आत्मसमर्पण

आपको बता दें कि आज से तीन दिनों तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में उनके प्रवेश से ठीक पहले सुकमा में 76 लाख के इनामी 21 नक्सलियों ने IG पी. सुंदरराज के सामने सरेंडर कर दिया है। सभी ने SLR, इंसास, AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियारों के साथ सरेंडर करते हुए मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है। सभी नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

अमित शाह के दौरे के दौरान हुआ सरेंडर

आपको बता दें कि अमित शाह के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों का सरेंडर करना काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कल वह केंद्र और प्रदेश के अधिकारियों के साथ (Naxalites Surrender News) नक्सलवाद पर एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं। इसके साथ ही साल की शुरुआत होते ही सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.