CG Assembly Election 2023: प्रचार में रिस्क..हमले में पॉलिटिक्स! क्या बृजमोहन पर हमले का आरोपी सियासी है?

CG Assembly Election 2023: प्रचार में रिस्क..हमले में पॉलिटिक्स! क्या बृजमोहन पर हमले का आरोपी सियासी है?

CG Assembly Election 2023: प्रचार में रिस्क..हमले में पॉलिटिक्स! क्या बृजमोहन पर हमले का आरोपी सियासी है?

CG Assembly Election 2023

Modified Date: November 10, 2023 / 09:57 pm IST
Published Date: November 10, 2023 9:57 pm IST

रायपुर। CG Assembly Election 2023 एक तरफ दीपावली-धनतेरस की जगमग तो दूसरी तरफ चुनाव प्रचार की चकाचौंध इसी बीच एक घटना घटी जिसे लेकर बीजेपी प्रदेश सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमलावर हैं। रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी, सबसे सीनियर विधायक, कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पर चुनाव प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हंगामे के बाद मामले में FIR दर्ज हो चुकी है बीजेपी का आरोप है कि गुंडों को सरकार का समर्थन है, ये टार्गेटेड हमला है। कांग्रेस का जवाब है कि चुनाव हारते दिखने पर हंगामा पॉलीटिक्स में बीजेपी माहिर है। सवाल है असल में घटना पर पॉलीटिक्स कौन कर रहा है और क्या इसका फायदा होगा।

Read More: Himanta Biswa Sarma Tweet : ‘प्रभु के पक्ष में बोलने के लिए कांग्रेसी गाली देंगे’..! कांग्रेस सांसद आचार्य प्रमोद कृष्णम के बयान पर असम CM का ट्वीट, जानें क्या कहा.. 

CG Assembly Election 2023 ये वही घटना है जिसे लेकर गुरूवार शाम से राजधानी की पॉलीटिक्स गर्माई हुई है। दरअसल, रायपुर के बैजनाथ पारा इलाके में शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान रायपुर दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के साथ कुछ लोगों ने झूमझटकी कर दी। बृजमोहन का आरोप है कि ये एक प्लान्ड हमला था जिसकी साजिश महापौर एजाज ढेबर और उसके भाई अनवर ढेबर के लोगों ने रची। बृजमोहन का कहना है कि उन्होंने किसी तरह नजदीकी मदरसे में शरण लेकर अपनी जान बचाई घटना के बाद बीजेपी कार्यकर्ता का हुजूम कोतवाली चौक पहुंचा। मुद्दे पर देर रात तक हंगामा जारी रहा। खबर लगते ही पूर्व CM रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, केदार कश्यप समेत सैंकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेता आरोपियों पर FIR दर्ज होने के बाद ही वहां से हटे। बीजेपी ने घटना की निंदा करते हुए सीधे सरकार पर गुंडागर्दी को संरक्षण देने का आरोप लगाया तो कांग्रेसी नेता इसे कोरा चुनावी स्टंट बता रहे हैं।

Read More: MP Assembly Election 2023 : ‘शिवराज हैं झूठ की मशीन’..! कमलनाथ ने खोली बीजेपी सरकार की पोल, सीएम पर लगाए ये आरोप 

बीजेपी के वार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार में कहा कि बृजमोहन अग्रवाल पर हमला कौन करेगा? CM ने अग्रवाल पर जमकर तंज कसा साथ ही कहा कि सेठ जी दक्षिण से चुनाव हारने वाले हैं इसलिए ये सारा नाटक रच रहे हैं।

Read More: KISME KITNA HAI DUM : कैसा है बसना विधानसभा का चुनावी माहौल? चुनाव में बागियों का रहता है अहम रोल, देखें कैसे बिगाड़ते हैं पूरा समीकरण.. 

कांग्रेस के आरोप पर बृजमोहन अग्रवाल ने भी कटाक्ष किया है कि हार की हताशा में कांग्रेसी अब अपने गुर्गों के जरिए धमकाने-चमकने,हमला करने पर उतारू हैं, लेकिन 3 दिसंबर के बाद इन सब पर बुलडोजर चलेगा। इस घटना के बहाने निजी वार-पलटार के साथ-साथ बीजेपी ने एक बार फिर बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर टार्गेटेड हमले और कानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार को घेरा जवाब में कांग्रेस इसे बीजेपी का माहौल बिगाड़ कर चुनावी जुगाड़ जमाने वाला पुराना हथकंडा बता रही है। बड़ा सवाल ये कि जनता इसे किस नजरिए से देखती है। ये घटना क्या वाकई मतदाताओं के मन पर असर कर सकती है।

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।