NEET Student Suicide Case: राहुल गांधी ने नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, प्रदेश सरकार से कर दी बड़ी मांग

NEET Student Suicide Case: राहुल गांधी ने दिवंगत छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से फोन पर बातचीत कर संवेदना व्यक्त की।

NEET Student Suicide Case: राहुल गांधी ने नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों से की बात, प्रदेश सरकार से कर दी बड़ी मांग

NEET Student Suicide Case || Image- ANI News File

Modified Date: June 5, 2026 / 04:41 pm IST
Published Date: June 5, 2026 4:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने की आत्महत्या।
  • राहुल गांधी ने आकांक्षा के परिजनों से की बात।
  • राहुल ने परिजनों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा।

NEET Student Suicide Case: रीवा: दिवंगत नीट छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरी संवेदना व्यक्त की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रयासों से आकांक्षा चतुर्वेदी के परिजनों की राहुल गांधी से दूरभाष पर चर्चा कराई गई।

दोषियों के खिलाफ होनी चाहिए सख्त कार्रवाई

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं। इस अवसर पर परिवार को 50 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। (NEET Student Suicide Case) इसके साथ ही परिवार को अब तक कुल 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है।

प्रदेश सरकार से कार्रवाई की मांग

NEET Student Suicide Case: कांग्रेस एवं एनएसयूआई पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। (NEET Student Suicide Case)उनका कहना है कि आकांक्षा को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी आकांक्षा चतुर्वेदी को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति सहानुभूति जताई और न्याय की मांग का समर्थन किया। वहीं छात्रा के पिता ने भी कहा मेरी बेटी के मौत का जिम्मेदार सरकार है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.