सवाल आपका है
कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक विचारों से भी बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी।
मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी।
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रखरखाव एवं साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक कार्य बढ़ेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रखेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि होगी। अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
कर्क राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के लिए पिता से धन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।
सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। माता का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी।
कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे।
तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कला एवं संगीत में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आत्मसंयत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं।
मकर राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु क्रोध पर नियन्त्रण रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
UP Japan Investment Meet 2026 : जापान के दिग्गजों संग योगी का महामंथन! UP में 3,191 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियां और 500 एकड़ की Japan City
Satyendar Jain Arrested: पूर्व कैबिनेट मंत्री गिरफ्तार.. टेंडर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों के चलते पुलिस की गिरफ्त में, एक पूर्व CEO भी अरेस्ट
One Year Maternity Leave: महिला कर्मचारियों को मिलेगा पूरे एक साल का अवकाश! रक्षाबंधन से पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
All School Closed Tomorrow Collector Order: कल बंद रहेंगे स्कूलों के दरवाजे.. कलेक्टर ने जारी किया छुट्टी का आदेश, नहीं लगेंगी एक से बारहवीं तक की कक्षाएं
Double Murder in Illicit Affair: इश्कबाज बीवी का कांड.. पहले पति की हत्या, बेटे की नींद खुली तो उसे भी उतारा मौत के घाट, पढ़ें ये हैरान कर देने वाली वारदात