BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Naxalite Surrender Video: इस राज्य में 33 सालों बाद किसी नक्सली ने किया सरेंडर.. पार्टी की ACM सुनीता ने देखें किस तरह सौंपे अपने हथियार..

बालाघाट में 33 साल बाद किसी महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। बीजापुर की एसीएम सुनीता ओयाम ने मध्यप्रदेश सरकार के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। …

Balaghat Naxalite Surrender Video

Balaghat Naxalite Surrender Video

IBC24 Digital
Published: 03 Nov 2025 | 2:18 pmModified: 03 Nov 2025 | 4:03 pm
HIGHLIGHTS
  1. बालाघाट में 33 साल बाद नक्सली आत्मसमर्पण
  2. बीजापुर की महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने सौंपे हथियार
  3. बालाघाट पुलिस छग मॉडल पर काम कर रही है

Balaghat Naxalite Surrender Video: बालाघाट: नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। इसी बीच बालाघाट पुलिस भी नक्सलवाद खत्म करने के लिए छत्तीसगढ़ मॉडल पर काम कर रही है। इस अभियान के तहत उन्हें बड़ी सफलता मिली है। 33 सालों के बाद यहां किसी अन्य राज्य की महिला नक्सली ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण की पहल की है। छत्तीसगढ़ की सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता ओयाम ने मध्यप्रदेश सरकार के सामने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है।

2100 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

दरअसल, केंद्र सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। मार्च 2026 तक देश को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का दृढ़ संकल्प लिया गया है। इस संकल्प का असर भी दिखाई दे रहा है। अब तक छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 2100 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

छग मॉडल पर आगे बढ़ रही बालाघाट की पुलिस

Balaghat Naxalite Surrender Video: जानकारी के अनुसार, 90 के दशक से नक्सली हिंसा की आग में बालाघाट झुलस रहा है। मुखबिरी के शक में यहां सैकड़ों निर्दोष ग्रामीणों की जानें गई हैं। अब हिंसा की जड़ों को समाप्त करने के लिए बालाघाट पुलिस ने नया फॉर्मूला अपनाया है। पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाकों में एक नई पहल की है। छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण कर चुके टॉप माओवादी नेताओं के फ्लैक्स लगवाकर सक्रिय नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन फ्लैक्स में बस्तर क्षेत्र के सुझाता उर्फ कोपुरा, रूपेश उर्फ वासुदेव राय और भूपति जैसे टॉप माओवादी नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण किया है। इनमें यह भी बताया गया है कि अब तक 2100 से अधिक माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

1992 के बाद यह पहला सरेंडर

इस अभियान के तहत 1 नवंबर को थाना लांजी के चौरिया कैंप में सशस्त्र महिला नक्सली सुनीता ओयाम, निवासी बीजापुर, ने आत्मसमर्पण किया। उसने हथियार त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। यह मध्यप्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास एवं राहत नीति 2023 के तहत पहला आत्मसमर्पण है। वर्ष 1992 के बाद यह पहला अवसर है जब किसी अन्य राज्य की महिला नक्सली ने मध्यप्रदेश सरकार के समक्ष हथियार डाले हैं। सरकार की “समर्पण करो, जीवन सुधारो” मुहिम से प्रेरित होकर उसने लोकतंत्र और संविधान पर विश्वास जताते हुए यह निर्णय लिया।

कौन है सुनीता ओयाम?

Balaghat Naxalite Surrender Video: सुनीता ओयाम नक्सली संगठन में एरिया कमांडर (ACM) के पद पर थी। वह इंसास रायफल से लैस हथियारबंद दल में सक्रिय थी। वह एमएमसी जोन में काम कर रही थी और 2022 से संगठन से जुड़ी हुई थी।

बालाघाट पुलिस लगातार नई रणनीतियां अपना रही है। गांव-गांव समस्या निवारण शिविर, रोजगार के अवसर और सामाजिक संवाद जैसी पहलें की जा रही हैं। पुलिस ग्रामीणों से अपील कर रही है कि वे माओवादियों को समझाएं कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। पुलिस का मानना है कि जब नक्सल आंदोलन के बड़े चेहरे ही हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं, तो बालाघाट के सक्रिय नक्सलियों को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए। पुलिस कप्तान का कहना है कि उनका उद्देश्य माओवादियों को पुनर्वास नीति के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है, ताकि वे सामान्य जीवन जी सकें।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: मध्यप्रदेश आत्मसमर्पण, पुनर्वास एवं राहत नीति 2023।”

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Balaghat Naxalite Surrender Video, After 33 Years, Woman Naxalite Surrenders in Madhya Pradesh, Ends Decades of Violence

शहर की खबरें
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप

02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..

02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन

02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am