Balrampur School Incident: शिक्षा विभाग के बाद पुलिस ने भी शिक्षक के खिलाफ लिया ताबड़तोड़ एक्शन, नशे में धुत होकर छात्र के साथ किया था ऐसा खौफनाक काम
बलरामपुर ज़िले के रामानुजगंज में एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने नशे की हालत में कक्षा दूसरी के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। बच्चे ने गिनती सही …

Balrampur School Incident
- गिनती गलत सुनाने पर मासूम छात्र की शिक्षक द्वारा बेरहमी से पिटाई।
- शिक्षा विभाग ने आरोपी को निलंबित कर दिया
- आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Balrampur School Incident बलरामपुर : बलरामपुर ज़िले के रामानुजगंज में बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने वाले शिक्षक के खिलाफ शिक्षा विभाग के बाद अब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। प्राथमिक स्कूल में कक्षा दूसरी में गिनती सही तरीके से न सुना पाने पर नशे में धुत शिक्षक ने छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
नशे में धुत होकर पूछ रहा था गिनती
Balrampur School Incident दरअसल, पूरा मामला बलरामपुर ज़िले के ग्राम जावाखाड़ी में संचालित त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के पलगी स्कूल का है। शनिवार को बच्चा रोज़ाना की तरह स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान प्रधानपाठक उदय कुमार यादव, जो नशे में धुत था, उसने बच्चों को गिनती सुनाने को कहा। मासूम बच्चा ठीक तरीके से गिनती नहीं सुना पाया, तो प्रधानपाठक को इतना गुस्सा आया कि उसने बच्चे की जमकर पिटाई कर दी। उन्होंने एक के बाद एक थप्पड़ लगातार जड़ दिए, जिससे बच्चे की आँखों से खून निकलने लगा।
घर पहुँचकर बच्चे ने बताई आपबीती
Balrampur School Incident घर पहुँचकर मासूम ने रोते हुए पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुँचे और शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मामला जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव को भी बताया गया। पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षक घटना के समय नशे में थे और अक्सर नशे की हालत में ही स्कूल आते हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई और प्रधानपाठक उदय कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया, वहीं आज आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में एक प्राथमिक स्कूल में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Teacher Arrested for Beating 7-Year-Old Student Over Counting Mistake
बलरामपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm