DFO Durga Prasad: डीएफओ की पत्नी समेत दर्दनाक मौत.. स्कॉर्पियों पर गिरा भारी-भरकम महुआ का पेड़.. तस्वीरें दिल दहलाने वाली
राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक गिरे महुआ के वृक्ष से रिटायर्ड डीएफओ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी की मौत के मामले ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल …

DFO Durga Prasad
- चलती स्कॉर्पियों पर गिरा महुआ का पेड़।
- DFO दुर्गा प्रसाद और पत्नी की मौत।
- वन विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल।
DFO Durga Prasad: बांदा: एक दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार वन विभाग के डीएफओ और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सभी एक स्कॉर्पियों पर सवार थे, इसी दौरान उनके वाहन पर सड़क किनारे मौजूद एक महुआ का पेड़ आ गिरा।
DFO दुर्गा प्रसाद हादसा
इस वाहन में सवार पुरवा निवासी अभिनव द्विवेदी ने बताया कि वह अपने भतीजे अंश द्विवेदी (30) के साथ कलवारा निवासी चालक बबलू (42) को लेकर अपनी स्कॉर्पिओ से अपने पिता रिटायर्ड डीएफओ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी (80) व माता मधु द्विवेदी (75) को बुलाने मानिकपुर रेलवे स्टेशन गया। वे पटना जनता एक्सप्रेस से मुंबई से दवा कराकर आ रहे थे। डेढ़ बजे ट्रेन से उतरने के बाद लौटते समय सरैंया व ऐंचवारा के पास पिता ने खाना खाकर दवा खाई थी। करीब 15 मिनट रुकने के बाद वहां से चले कि कालूपुर पाही के पास पहुंचते ही झांसी मिर्जापुर हाईवे पर चलती कार के ऊपर महुआ का पुराना पेड़ गिर गया और सभी लोग दब गए।
DFO Durga Prasad: सूचना पर पहुंची पुलिस करीब आधा घंटा बाद जेसीबी लगाकर पेड़ हटवाया और एक महिला सहित चार को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला को डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पूरे पेड़ हटाने के बाद फंसे वृद्ध को बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
इस बीच करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। सूचना पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी अरुण कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल गए। वहां भर्ती घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हालत गंभीर होने पर अंश को रेफर कर दिया गया।
वन विभाग पर सवाल
DFO Durga Prasad: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक गिरे महुआ के वृक्ष से रिटायर्ड डीएफओ दुर्गा प्रसाद द्विवेदी और उनकी पत्नी मधु द्विवेदी की मौत के मामले ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजसेवी राधेश्याम त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर खतरनाक वृक्षों को काटने की अनुमति जानबूझकर लंबित रखने और रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैं। वन विभाग ने आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चलती स्कॉर्पियों पर भारी महुआ का पेड़ गिरने से हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Retired DFO Durga Prasad and Wife Killed After Tree Falls on Moving Scorpio in Banda
BANDA
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am