Bastar Air Service: बस्तर में कब बहाल होगी हवाई सेवा?.. कलेक्टर ने कहा, अलग-अलग एयरलाइंस से जारी है बातचीत, शासन लेगा निर्णय’
बस्तरवासियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को नज़रअंदाज किया जा रहा है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हवाई सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

When will air service start in Bastar?
- बस्तर एयर सर्विस शुरू होने से क्षेत्र में आवाजाही आसान होगी और समय की बचत होगी।
- नई हवाई सेवा से पर्यटन, व्यापार और मेडिकल इमरजेंसी में तेजी से मदद मिलेगी।
- यह सेवा बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ते हुए विकास को नई रफ्तार देगी।
When will air service start in Bastar? : जगदलपुर: चार साल पहले 21 सितंबर 2021 को बस्तरवासियों के लिए एक नई उम्मीद के साथ जगदलपुर से राजधानी रायपुर तक हवाई सेवा शुरू हुई थी। यह हवाई सेवा न केवल बस्तर के लोगों को रायपुर से जोड़ने का एक तेज़ और सुविधाजनक तरीका था, बल्कि यह राज्य और देश के अन्य हिस्सों से बस्तर के संपर्क को भी मजबूत करती थी। लेकिन चार साल बाद बस्तरवासियों को एक और निराशा का सामना करना पड़ा। करीब एक साल से अधिक समय से यह हवाई सेवा बंद कर दी गई है और अब बस्तरवासियों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सिर्फ सड़क मार्ग ही उपलब्ध है, जो अक्सर केशकाल घाट पर जाम और अन्य कठिनाइयों से प्रभावित रहता है। यह समस्या केवल समय की बर्बादी का नहीं है बल्कि बस्तर के व्यापारियों और मरीजों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। जो व्यापारी रायपुर से व्यापारिक कामों के लिए आना-जाना करते थे अब उन्हें अपनी यात्रा को और लंबा और कठिन बनाना पड़ता है। वहीं जो मरीज बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए रायपुर जाते हैं। उन्हें भी समय की कमी और सड़कों की खराब स्थिति का सामना करना पड़ता है।
When will air service start in Bastar? : बस्तरवासियों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को नज़रअंदाज किया जा रहा है जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हवाई सेवाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना है कि बस्तर के विकास के लिए हवाई सेवा का होना बेहद जरूरी है और यह उनकी बुनियादी आवश्यकता बन चुका है। बस्तरवासियों ने राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की अपील की है। वे चाहते हैं कि हवाई सेवा फिर से शुरू हो ताकि बस्तर का विकास और लोगों की जरूरतों का समाधान किया जा सके। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि वह एलाइंस एयर से बातचीत कर रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बस्तर से रायपुर के लिए हवाई सेवा फिर से शुरू हो सकती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: When will air service start in Bastar? The service started on 21 September 2021
बस्तर
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 2 October 2026: राजघाट पहुंचे PM मोदी, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
02 Oct 2026 | 9:05 am
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am