Betul Accident Latest News : भीषण सड़क हादसा.. पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 लोग घायल और 2 की मौत
Betul Accident Latest News : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 12 मजदूर घायल हो गए हैं।

बैतूल। Betul Accident Latest News : मध्यप्रदेश के बैतूल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 12 मजदूर घायल हो गए हैं। बता दें कि 9 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 17 लोग सवार थे। ये हादसा बैतूल परासिया रोड पर हुआ है। जानकारी अनुसार, सभी मजदूर दिवाली मनाने कन्याकुमारी में बैतूल लौट रहे थे। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर जवान पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।
बैतूल में एक और बड़ा हादसा
मिनी ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर हुई है। इस भीषण हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि बाइक सवार बैतूल से चुरनी गांव जा रहे थे। ये पूरी घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के भरकावाड़ी की है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Horrible road accident.. Tractor trolley full of labourers overturned, 12 people injured and 2 dead
