BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhopal Gas Tragedy: 3 दिसंबर की सुबह कभी नहीं भूलता भोपाल, गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर सीएम ने सोशल मीडिया पर जताया दुःख

भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राजधानी में श्रद्धांजलि जुलूस निकाला गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Bhopal Gas Tragedy

Bhopal Gas Tragedy

IBC24 Digital
Published: 03 Dec 2025 | 1:23 pmModified: 03 Dec 2025 | 1:26 pm
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल गैस त्रासदी की 41वीं बरसी पर राजधानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
  2. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की
  3. 3 दिसंबर 1984 की रात हुई गैस त्रासदी में हजारों लोग मारे गए और लाखों प्रभावित हुए।

Bhopal Gas Tragedy भोपाल : मध्य प्रदेश की भोपाल गैस त्रासदी को आज पूरे 41 साल हो गए। 3 दिसंबर का यह दिन प्रदेश के इतिहास में एक काला अध्याय है। त्रासदी की 41वीं बरसी पर कल दिवंगत गैस पीड़ितों को याद करते हुए राजधानी भोपाल में मशाल जुलूस निकाला गया था। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी इस जुलूस में शामिल हुए। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ितों का दर्द झलक उठा। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया पर सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रभावित परिवारजन को संवेदना जताई।

41 साल बाद भी भोग रहे त्रासदी की तकलीफ

Bhopal Gas Tragedy भोपाल गैस त्रासदी 2-3 दिसंबर 1984 की रात हुई थी, जब भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के कीटनाशक संयंत्र से मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। इस त्रासदी में हजारों लोगों की तत्काल मौत हुई और लाखों लोग स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हुए थे। 41 साल बीत जाने के बाद भी गैस पीड़ित आज भी दुनिया की सबसे भयानक त्रासदी का दर्द भोग रहे हैं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया दुःख

आज सुबह बरकतुल्लाह भवन में सभी धर्मों के तहत सुबह 10:30 बजे दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही स्कूल और कॉलेज भी बंद रखे गए। इस दुखद घटना की 41वीं वर्षगांठ पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर दुःख जताया। उन्होंने कहा कि “सभी दिवंगत पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिवारजनों के साथ हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: 2-3 दिसंबर 1984 की रात।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhopal Gas Tragedy: 41st Anniversary Commemorated, CM Expresses Grief on Social Media

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm