BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Bhopal News: रवीन्द्र भवन में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका पर केन्द्रित रहेगा कार्यक्रम

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्र के निर्माण में भाषाओं के योगदान पर केन्द्रित रहेगा।

bhopal news

bhopal news

muskan mishra
Published: 15 Sept 2025 | 8:25 amModified: 15 Sept 2025 | 8:28 am
HIGHLIGHTS
  1. भोपाल के रवीन्द्र भवन में दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन
  2. दो दिवसीय आयोजन राष्ट्र निर्माण में भारतीय भाषाओं की भूमिका पर केन्द्रित
  3. मुख्‍यमंत्री आज राष्ट्रीय हिंदी सम्मान अवार्ड से साहित्यकारों को करेंगे सम्मानित

Bhopal News: भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र के निर्माण में भाषाओं के योगदान पर केन्द्रित दो दिवसीय भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का आयोजन 14-15 सितंबर 2025 को रवीन्द्र भवन में कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी अनुष्ठान में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री आज राष्ट्रीय हिंदी सम्मान अवार्ड से साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे जिन्हें राष्ट्रीय हिंदी सम्मान 2024-25 का खिताब दिया जाएगा। अनुष्ठान का शुभारंभ माननीय उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा किया जायेगा।

आयोजन में भाषाओं के विशेषज्ञ-विद्वान होंगे शामिल

Bhopal News: इस आयोजन में खड़ी बोली हिन्दी में अवधी, ब्रज, भोजपुरी, मैथिली, बुंदेली, मालवी, छत्तीसगढ़ी व बघेली और कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, बांग्ला, तमिल और हिन्दी का अंतरसंबंध, भाषा और संचार प्रौद्योगिकी, हिन्दी साहित्य और प्रौद्योगिकी, नाटक और सिनेमा की भाषा, नृत्य और संगीत की भाषा, जनजातीय एवं धूमंतु भाषा-संचार, राष्ट्र की प्राणधारा लोकभाषाएं जैसे विविध विषयों पर केन्द्रित वैचारिक समागम में देश-प्रदेश के भारतीय भाषाओं के विशेषज्ञ-विद्वान शामिल होंगे।

सीएम इन्हें करेंगे सम्मानित

मुख्‍यमंत्री आज राष्ट्रीय हिंदी सम्मान अवार्ड से साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान से प्रशांत पोळ (जबलपुर), लोकेन्द्र सिंह राजपूत (भोपाल) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान से रीता कौशल (ऑस्ट्रेलिया), डॉ. वंदना मुकेश (इंग्लैंड) को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान से डॉ. इंदिरा गाजिएवा (रूस), पदमा जोसेफिन वीरसिंघे (श्रीलंका) के सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान से डॉ. राधेश्याम नापित (शहडोल), डॉ. सदानंद दामोदर सप्रे (भोपाल) को सम्मानित किया जाएगा और राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान से डॉ. के.सी. अजय कुमार (तिरुवनंतपुरम्), डॉ. विनोद बब्बर (दिल्ली) को सम्मानित किय जाएगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: भोपाल के रवीन्द्र भवन में 14-15 सितंबर को आयोजित हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhopal News: Two-day Indian Mother Language Ceremony organized at Ravindra Bhavan, program will focus on the role of Indian languages ​​in nation building

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm