BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

IBC24 Janjatiya Pragya: ‘आदिवासी हिंदू नहीं हैं, लेकिन भाजपा उनका भगवाकरण करती है’ विपक्ष के आरोपों पर मंत्री राकेश सिंह का करारा जवाब

IBC24 Janjatiya Pragya कार्यक्रम में मंत्री राकेश सिंह ने आदिवासी राजनीति, कांग्रेस के आरोपों और विकास कार्यों पर बेबाक जवाब दिए।

IBC24 Janjatiya Pragya

IBC24 Janjatiya Pragya

IBC24 Digital
Published: 02 Dec 2025 | 5:52 pmModified: 04 Dec 2025 | 2:34 pm
HIGHLIGHTS
  1. राकेश सिंह बोले कांग्रेस जनजातियों को भड़काने का प्रयास कर रही है
  2. सनातन की परंपरा सर्वत्र रही, इसे तोड़ने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण
  3. मंत्री कांग्रेस की आदिवासी राजनीति और मतांतरण पर गंभीर आरोप

 

IBC24 Janjatiya Pragya भोपालः मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम "जनजातीय प्रज्ञा" का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं। इस कार्यक्रम में IBC24 के मंच पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह पहुंचे। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास को लेकर IBC24 के कई सवालों का जवाब दिया।

IBC24 Janjatiya Pragya आदिवासियों के भगवाकरण किए जाने के आरोपों पर मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि ये शर्मनाक स्थितियां हैं। वो कांग्रेस जिसने भारत में आजादी के बाद लगातार राज्य किया,शासन किया। वह अगर यह कहें कि वह हिंदू नहीं और उन्हें भड़काने की कोशिश करें तो इससे बड़े दुर्भाग्य की बात क्या हो सकती है? माता शबरी से लेकर और आज तक हमारे ग्रंथों से लेकर और इतिहास में सभी जगह दर्ज है कि किस तरह से सामंजस्य रहा है। सनातन के अंतर्गत सभी किस तरह से आते थे। शब्दों की व्याख्या अलग-अलग हो सकती है। सनातन को हिंदू कहने पर आपत्ति हो सकती है। लेकिन वास्तविकता क्या है? वास्तविकता तो यही है कि जो सनातन धर्म है, वही सर्वत्र था और देश में सभी उसका पालन करते थे और आज भी करते हैं। उनके रीति रिवाज, उनकी संस्कृति सब देख लीजिए। लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है।

जब-जब कांग्रेस की सरकारें रही, तब-तब सर्वाधिक मतांतरण कब हुए हैं? सर्वाधिक घुसपैठियों का आना हुआ है? देश की बहुसंख्यक आबादी की भावनाओं को कितना अधिक कुचलकर तुष्टीरण की राजनीति की जा सकती है। इसका प्रत्यक्ष और जीता जागता प्रमाण कांग्रेस है। लेकिन देश की जनता ने फिर वह जनजाती बंधु हो या हमारे समाज के वर्ग उन वर्गों में रहने वाले वह सभी लोग जो जिन्हें हम मानते हैं कि अभी तक पिछड़े रहे हैं आर्थिक और सामाजिक रूप से सभी ने कांग्रेस को परख लिया है और इसलिए अब आप देखिए बिहार के परिणाम सामने आए हैं। जहां यह माना जाता था कि जातियों से हटकर वहां कोई बात हो नहीं सकती। वहां ऐतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल रही है। यह भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति जो पूरे देश में एक ही जैसी है। जी ये उसी का परिणाम है।

कल्पनाओं में अपनी सरकारें बनाते हैं कांग्रेसी

IBC24 Janjatiya Pragya आदिवासी सेंट्रिक पॉलिटिक्स के संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को कोई कल्पना करने से ना तो आप रोक सकते हैं ना हम रोक सकते हैं। वो कल्पनाओं में अपनी सरकारें बनाए, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन यथार्थ में स्थिति क्या है? यथार्थ में जिस छिंदवाड़ा को अपना गढ़ मानते थे, क्या आज वह उनके पास है? नहीं है। क्योंकि अब लोगों का जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है। मैंने पहले ही कहा कि जनजातीय भाई-बहनों का जितना शोषण कांग्रेस ने किया है। आजादी के बाद के 56 57 सालों तक तो केवल और केवल पंचायत से लेकर दिल्ली तक सरकारें उनकी हुआ करती थी।

जो कार्य आज हो रहे हैं, यह पहले हो जाना चाहिए थे। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकारें नहीं आई होती, तो शायद यह विकास के कार्य नहीं होते। आज जब हम सड़क बनाने की बात करते हैं, आज जब हम पुल-पुलिया बनाने की बात करते हैं, आज जब हम स्कूल बनाने की बात करते हैं, आज हम अस्पताल बनाने की बात करते हैं तो यह समाज के सभी वर्गों के लिए है और विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों में जो पहुंच विहीन है। क्योंकि केवल जब सड़कें बनती हैं तो सड़कें आवागमन का रास्ता भर नहीं होती। यह भविष्य के सपनों को साकार करने वाला मार्ग होती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=WXjRXjEMtro

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कार्यक्रम में आदिवासी राजनीति, कांग्रेस के आरोपों और सनातन पर चली बहस मुख्य केंद्र में रही।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

IBC24 Digital
IBC24 Digital

IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 Janjatiya Pragya Bhopal: Minister Rakesh Singh Targets Congress on Tribal Politics

शहर की खबरें
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर

30 Sept 2026 | 3:59 pm
सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

सीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब

30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत

30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप

30 Sept 2026 | 1:53 pm