IBC24 Janjatiya Pragya: हमारे हीरो आखिर साइडलाइन कैसे हुए? मंत्री धर्मेंद्र लोधी का चौंकाने वाला दावा, कांग्रेस पर सीधा वार
IBC24 Janjatiya Pragya: हमारे हीरो आखिर साइडलाइन कैसे हुए? मंत्री धर्मेंद्र लोधी का चौंकाने वाला दावा, कांग्रेस पर सीधा वार

IBC24 Janjatiya Pragya
- मध्यप्रदेश में मोहन सरकार के दो साल पूरे
- IBC24 जनजातीय प्रज्ञा में धर्मेंद्र लोधी
- मंत्री लोधी का आरोप
IBC24 Janjatiya Pragya: मध्यप्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर IBC24 द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “जनजातीय प्रज्ञा” का आगाज़ आज दोपहर 2 बजे राजधानी भोपाल में हुआ। इस महत्वपूर्ण मंच पर राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं, अब तक की उपलब्धियों, और आगे की कार्ययोजना पर विस्तृत संवाद किया जा रहा है। महामंथन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश की कई बड़ी हस्तियाँ शिरकत कर रही हैं।
हमारे हीरो क्यों साइडलाइन किए गए थे?
मंत्री लोधी ने कहा कि जब यह देश स्वतंत्र हुआ तब कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति के तहत कई कार्यक्रम शुरू किए। वंदे मातरम् गीत को जिन्ना के विरोध के कारण बदल दिया गया और उसमें ‘माँ’ की आराधना वाला हिस्सा हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट कहा है कि वंदे मातरम् एक प्रेरणादायी गीत है और इसे पूरा गाया जाएगा। वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर जगह-जगह इसे पूर्ण रूप से गाने का प्रयास किया जा रहा है।
IBC24 Janjatiya Pragya: लोधी ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति के चलते कई महान जननायकों को दबाया गया। “अगर अकबर महान थे तो फिर महाराणा प्रताप कौन थे? जिन्होंने जीवनभर घास की रोटी खाकर भी अकबर से समझौता नहीं किया और राष्ट्र के लिए लड़े।” उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में—ऐसे नायकों को सम्मानित किया जा रहा है और गर्व से उनका स्मरण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
- छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा फेरबदल! एक साथ कई पदों पर नई नियुक्तियाँ, जिला संगठन से प्रकोष्ठों तक नई टीम तैयार, देखें पूरी लिस्ट
- प्रधानमंत्री कार्यालय का अचानक बदल गया नाम! अब ‘सेवा तीर्थ’ कहलाएगा नया PMO, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 Janjatiya Pragya: How did our heroes end up sidelined
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm