BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर, पढ़ें पूरा निर्णय Mohan Yadav Cabinet Big Decision

Mohan Cabinet Decision Today/Image Source: Mohan Yadav

Mohan Cabinet Decision Today/Image Source: Mohan Yadav

tikesh Kumar
Published: 24 Feb 2026 | 11:07 amModified: 24 Feb 2026 | 12:11 pm
HIGHLIGHTS
  1. मोहन यादव कैबिनेट की बैठक खत्म
  2. कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  3. 'वंदे मातरम्' गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई
 भोपाल: Mohan Cabinet ke Faisle: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आज विधानसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ कैबिनेट बैठक की शुरुआत हुई। इसके बाद विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई बड़े फैसलों को स्वीकृति दी गई। Mohan Cabinet ke Faisle: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों के लिए पांच प्रमुख कृषि योजनाओं को 31 मार्च 2031 तक निरंतर जारी रखा जाएगा। सरकार द्वारा स्वीकृत कुल पांच योजनाओं के तहत किसानों को अगले पांच वर्षों में 10,520 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

1. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय किसान कृषि विकास योजना

इस योजना के लिए 2,010 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसका उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

2. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप)

इस योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये का अनुदान किसानों को स्प्रिंकलर और ड्रिप इरिगेशन जैसी माइक्रो सिंचाई सुविधाओं के लिए मिलेगा। योजना के चलते अगले पांच वर्षों में किसानों के खेतों में आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा।

3. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना

3,300 करोड़ रुपये की इस योजना के माध्यम से धान, गेहूं, दलहन, मोटा अनाज और नगदी फसल उगाने वाले किसानों को क्षेत्र विस्तार, उत्पादन वृद्धि और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

4. नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग

इस योजना के लिए 1,010 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्राकृतिक खेती के क्षेत्रफल में विस्तार, मिट्टी की उर्वरता में सुधार, उत्पादन वृद्धि और रसायन मुक्त खाद्य उपलब्ध कराने में यह योजना सहायक होगी।

5. राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल सीड योजना

1,800 करोड़ रुपये की इस योजना से तिलहन उत्पादन करने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। Mohan Cabinet ke Faisle: मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी योजनाओं को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक निरंतर लागू रखा जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश के किसान दीर्घकालिक रूप से लाभान्वित होंगे।  

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कैबिनेट ने पांच प्रमुख योजनाएँ लागू की हैं: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय किसान कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (ड्रॉप मोर क्रॉप), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन – ऑयल सीड योजना।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Mohan Cabinet ke Faisle

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm
मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

मप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह

30 Sept 2026 | 5:17 pm