MP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
MP Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, प्रदेश के कई जिलों में ताबड़तोड़ बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा

MP Weather Update/ Image Credit: IBC24 File
- एमपी में अब तक 14 इंच बारिश।
- 35 जिलों में आज अति भारी बारिश का अलर्ट।
- अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।
भोपाल। MP Weather Update: देशभर में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं मध्यप्रदेश में अब तक 14 इंच बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज 35 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई जिलों में अलर्ट जारी
इसी के साथ ही मौसम विभाग ने रीवा, सतना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, श्योपुर, हरदा समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट है।
MP Weather Update: बता दें कि, मौसम विभाग ने आगामी 10 जुलाई तक प्रदेशभर में तेज बारिश के आसार जताते हुए प्रदेश के पूर्वी इलाकों में अधिक वर्षा होने की संभावना सताई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन, लो प्रेशर एरिया और ट्रफ लाइन गुजरने से 8 और 9 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
लेखक के बारे में
Web Title: Monsoon gained speed, alert of heavy rains issued in many districts of the state, it will rain heavily
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm