IBC24 Janjatiya Pragya: सिंहस्थ कुंभ होगा भव्य और दिव्य! मंत्री लोधी ने बताई पूरी तैयारी और ट्रैफिक प्लान, इन क्षेत्रों में MP बनेगा नंबर-1
जनजातीय प्रज्ञा कार्यक्रम में मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर तेजी से काम कर रही है। होम स्टे योजना, जिला इतिहास लेखन, पर्यटन …

IBC24 Janjatiya Pragya
- सरकार अब तक 400 होम स्टे तैयार कर चुकी है, जिनसे आदिवासी समाज में रोजगार के नए अवसर बढ़ रहे हैं।
- संस्कृति विभाग ने गोंड राजाओं से लेकर स्थानीय जननायकों तक सभी के इतिहास को संरक्षित कर पुस्तकें प्रकाशित करवाई हैं।
- सड़कों का चौड़ीकरण, नए पुलों का निर्माण, पर्यटन विकास और व्यवस्थाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष फोकस।
जिला स्तर पर भी आदिवासियों की मौलिकता के लिए कोई प्लान हैं क्या?
IBC24 Janjatiya Pragya मंत्री लोधी ने बताया कि हर जिले का हमने इतिहास लिखवाने का काम भी किया है, जो हर जिले का अलग-अलग पुस्तकें हमने स्वराज्य संस्थान के माध्यम से प्रकाशित की हैं। वहां केवल गोंड राजा ही नहीं, बल्कि और भी जो जननायक रहे हैं, उन सबके इतिहास को हमने संरक्षित करने का काम स्वराज्य संस्थान के माध्यम से किया है। यह एक बड़ा नवाचार हमने अपने संस्कृति विभाग के माध्यम से किया है। संस्कृति विभाग ने यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में हमने राम वनगमन पथ पर काम शुरू किया। जहां भगवान राम के चरण जहां-जहां पड़े, उन सारे स्थानों को चिन्हित करके उनको पुष्पित और पल्लवित करने का काम हमने किया है। उनको रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का काम संस्कृति विभाग के माध्यम से हुआ है। चित्रकूट, मैहर जैसे 13 स्थानों पर हमने काम शुरू किया, क्योंकि भगवान राम चित्रकूट में सबसे ज्यादा रहे। फिर कृष्ण पाथेय पर भी हमने काम शुरू किया। भगवान कृष्ण ने जो लीलाएं की उन सारे स्थानों को भी हमने चिन्हित किया। अभी संदीपनी आश्रम से मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमने काम शुरू किया है। जहां भगवान कृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की। गीता जयंती के अवसर पर पूरा मध्य प्रदेश मोहन यादव जी के नेतृत्व में गीतामय हुआ है। पूरे मध्य प्रदेश के स्कूलों में 15वें अध्याय का सस्वर उच्चारण किया गया। स्कूलों-कॉलेजों के साथ-साथ जेल में भी कैदियों को इस बार उसी से जुड़ा।'कुरान, बाइबल को क्यों छोड़ देती है भाजपा', मंत्री ने किया पलटवार
IBC24 Janjatiya Pragya मंत्री लोधी ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा है नहीं। कांग्रेस को लगातार जनता नकार रही है। कांग्रेस जब आरोप लगाती है तो अपने ऊपर नहीं देखती कि हमने क्या किया। इन्होंने तो कभी कुछ किया नहीं। भगवान राम के मंदिर का इनको आमंत्रण आया। राहुल गांधी ने वह आमंत्रण ठुकरा दिया। तुलसीदास जी भी लिखते हैं कि जाके प्रीना राम वैदेही, तजिए ताहि कोट वैरी सम जदप परम स्नेही। इसलिए जनता ने तुलसीदास जी की बात मानी और कांग्रेस का परित्याग कर दिया। जब आप अपनी संस्कृति पर गर्व नहीं करोगे, अपने पूर्वजों पर गर्व नहीं करोगे तो आपको कोई पूछने वाला नहीं है। पहले की राजनीति चली गई। पहले कांग्रेस के लोग मंदिर नहीं जाते हैं, लेकिन अब मंदिर जाने लगे हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि वो मंदिर मन से नहीं जा रहे। वह बगुला भगत हैं। कांग्रेस के लोग कभी-कभी बगुला भक्ति करने का प्रयास करते हैं, लेकिन वह प्रयास सफल नहीं होता। कांग्रेस के ऊपर यह पंक्तियां बिल्कुल सटीक बैठती हैं कि तमाम उम्र गालिब यही भूल करता रहा। धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा। ये कांग्रेस का चरित्र है। कांग्रेस ने उस समय हलफनामा दिया था कि राम पैदा ही नहीं हुए। राम सेतु को जब तोड़ने का यह षड्यंत्र कर रहे थे तो इन्होंने कोर्ट में हलफनामा दिया था कि राम काल्पनिक हैं। राम पैदा ही नहीं हुए तो ऐसे लोगों को जनता ने भी आने वाले समय में सबक सिखाने का काम किया है और इनका बोरिया बिस्तर आने वाले समय में थोड़ा बहुत बचा है, वो भी बंध जाएगा।जनजातीय कल्चर को नक्शे में चिह्नित करने के लिए हो रहा काम- मंत्री
IBC24 Janjatiya Pragya मंत्री लोधी ने बताया कि मध्यप्रदेश के कई आदिवासी स्थानों कोह म चिन्हित कर रहे हैं। जैसे अभी कांग्रेस षड्यंत्र कर रही है। कह रही है कि तुम हिंदू ही नहीं हो। अगर आदिवासियों के पूर्वज माता की पूजा कर रहे हैं तो क्या हिंदू नहीं है क्या? शंकर शाह, रघुनाथ शाह को जिस कारण से तोपों के गोलों से बांधकर उड़ाया गया तो उन्होंने कविता के माध्यम से माता से प्रार्थना की अंग्रेजों को मार भगाओ। सिंघोरगढ़ में रानी दुर्गावती जहां पूजा करने जाती थी वहां शंकर जी का मंदिर है। वहां हनुमान जी का मंदिर है। मतलब जो हिंदू समाज से सदा जुड़े रहे। कांग्रेस षड्यंत्र पूर्वक इनको वोट बैंक की राजनीति के तहत हिंदू समाज से अलग करने का काम कर रही। लेकिन जो आदिवासी समाज की संस्कृति है, उनके पूर्वज हिंदू देवी देवताओं को मानने वाले लोग हैं। बड़ा देव भगवान शंकर के ही स्वरूप माने गए हैं। कहने का मतलब है कि हम अपनी जनजाति समाज को जागृत करने का भी काम कर रहे हैं। उनको मूल जड़ों से जोड़ने का भी काम कर रहे हैं और कहीं ना कहीं कांग्रेस षड्यंत्र पूर्वक वोट बैंक की राजनीति के तहत फूट डालो और शासन करो की नीति के तहत जनजाति समाज के लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। बहकाने का काम कर रही है कि तुम हिंदू नहीं हो। तो इस सारी बातों को और बहुत सारे स्थानों को हमने चिन्हित भी किया हुआ है। चौराई में बड़ा देव का मंदिर में अभी राज्यपाल जी आए थे। 1 करोड़ 16 लाख की राशि से वहां जनजाति समाज का दिव्य और भव्य मंदिर हमने बनवाया है। उसको पर्यटन के क्षेत्र में हम विकसित करने का काम कर रहे हैं।सिंहस्थ कुंभ को लेकर सरकार की कैसी है तैयारियां
मंत्री ने उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर कहा कि सिंहस्थ बहुत दिव्य और भव्य होने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में ना भूतो ना भविष्यतिके तर्ज पर इसका आयोजन किया जाएगा। उसकी तैयारियां हमने अभी से शुरू की है। सारी सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा हैं। नए-नए पुल बनाए जा रहे हैं। सारी व्यवस्थाएं हम लागू कर रहे हैं तो आने वाला जो सिंहस्थ है। यह आयोजन सहस्त्र इतिहास के पन्नों में दर्ज हो, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। कुंभ के समय उज्जैन और मध्य प्रदेश का नाम पूरे विश्व पटल पर रेखांकित होगा।कुंभ में ट्रैफिक से निपटने के क्या है सरकार की प्लानिंग?
मंत्री लोधी ने बताया कि सरकार की ओर से जो बजट दिया गया है, उसमें सिंहस्थ में पहुंचने के सारे रास्ते फोर लाइन किए जा रहे हैं। सिंहस्थ तक ये सारे रास्ते बन के तैयार हो जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत परेशानी ना हो। सिंहस्थ बहुत बड़ा होता है तो थोड़ी बहुत अव्यवस्था तो फैल ही जाती है, लेकिन प्रयास यह रहेगा कि किसी प्रकार की आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। तमाम प्रकार के घाट बनाए जा रहे हैं।यह भी पढ़ें
- प्रधानमंत्री कार्यालय का अचानक बदल गया नाम! अब ‘सेवा तीर्थ’ कहलाएगा नया PMO, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह
- राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, अब इस जरिए मिलेगा राशन! मुख्यमंत्री ने खुद दी खुशखबरी
- होटल में चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, डिमांड पर घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी लड़कियां, ग्राहक से लेते थे इतने रुपए
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: MP Govt Accelerates Tribal Development: 1000 Homestays, District Heritage Projects & Grand Simhastha Preparations
भोपाल
और भी पढ़ें ›
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm
Ujjain Chakubazi News: गणेश विसर्जन के दौरान मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा माहौल, चाकूबाजी से पूरे इलाके में मचा हड़कंप
30 Sept 2026 | 1:53 pm