बिहार : वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

बिहार : वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

बिहार : वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
Modified Date: August 6, 2023 / 09:40 pm IST
Published Date: August 6, 2023 9:40 pm IST

पटना, छह अगस्त (भाषा) बिहार के अरवल जिले में वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अरवल जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह राशि देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

भाषा अनवर धीरज

धीरज


लेखक के बारे में