Lucknow Auto Driver News : महिला से दरिंदगी के बाद फरार था ऑटो चालक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक कि खड़ा होना भी हुआ मुश्किल

लखनऊ के जानकीपुरम में महिला दुकानदार से छेड़छाड़ कर उसे चलती ऑटो से फेंकने वाले मुख्य आरोपी सनी कश्यप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश के दौरान पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Lucknow Auto Driver News : महिला से दरिंदगी के बाद फरार था ऑटो चालक, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक कि खड़ा होना भी हुआ मुश्किल

Lucknow Auto Driver News / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: June 8, 2026 / 10:55 am IST
Published Date: June 8, 2026 10:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद चलती ऑटो से फेंकने का आरोप
  • पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी सनी कश्यप के पैर में लगी गोली
  • पहले साथी आरोपी सुमित कश्यप गिरफ्तार, पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी तक पहुंची पुलिस

लखनऊ: Lucknow Auto Driver News  लखनऊ के सर्वोदय नगर इलाके में देर रात पुलिस और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। ऑटो में जा रही एक महिला दुकानदार से छेड़छाड़ करने और उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंकने वाले मुख्य आरोपी सनी कश्यप को पुलिस ने गोली मारकर पकड़ लिया है। पुलिस की गोली आरोपी सनी के पैर में लगी है, जिसके बाद अब वह खुद अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती किया है।

ऑटो में की महिला से छेड़छाड़

Janakipuram Auto Molestation Case मिली जानकारी के अनुसार घटना जानकीपुरम की है, जहाँ पीड़ित महिला दुकानदार 60 फीटा रोड से अपने घर जाने के लिए एक ऑटो में बैठी थी। रास्ते में ऑटो चालक सनी कश्यप और उसके दोस्त सुमित कश्यप ने महिला के साथ गंदी हरकतें और छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। जब महिला ने हिम्मत दिखाकर इसका विरोध किया, तो दोनों आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और उसका मुंह व गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की।

चलती ऑटो से फेंका

इसके बाद आरोपियों ने गाजीपुर इलाके में सेक्टर-25 के पास महिला को तेज रफ्तार चलते ऑटो से सड़क पर नीचे फेंक दिया और भाग गए। Sarvoday Nagar Police Encounter सड़क पर गिरने से महिला को काफी चोटें आईं, जिसके बाद वहाँ से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर पहले आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। सुमित से पूछताछ के बाद पुलिस को मुख्य आरोपी ड्राइवर सनी कश्यप के बारे में पता चला। जब पुलिस की टीम देर रात सनी को पकड़ने सर्वोदय नगर पहुँची, तो उसने भागने की कोशिश की। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई जो सीधे सनी के पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.