‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ शुरू, नीतीश कुमार डिजिटल तरीके से शामिल हुए
‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ शुरू, नीतीश कुमार डिजिटल तरीके से शामिल हुए
पटना, 17 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के धार जिले से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ की शुरुआत की और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डिजिटल तरीके से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान की भी शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री द्वारा धार से शुरू किए गए ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ में डिजिटल तरीके से भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी उपस्थित थे।”
राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में की गई है, जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भाषा कैलाश अविनाश
अविनाश

Facebook


