Latur Accident News: बेकाबू रफ्तार ने मचाया तांडव, ट्रक ने कार और बाइक को मारी टक्कर, जानें कितने लोगों की हुई मौत
Latur Accident News: लातूर जिले में एक ‘कंटेनर’ ट्रक ने मोटरसाइकिल और कार को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
Latur Accident News/ image soruce: ibc24 file image
- महाराष्ट्र के लातूर जिले में हुआ भसिहं सड़क हादसा।
- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक और कार को मारी टक्कर।
- हादसे में तीन लोगों की हुई मौत।
Latur Accident News: लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक ‘कंटेनर’ ट्रक ने मोटरसाइकिल और कार को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई एवं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे चाकूर कस्बे के निकट लातूर-नांदेड़ राजमार्ग पर यह हादसा हुआ जिसके बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया और अब उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ‘कंटेनर’ ट्रक नांदेड़ से लातूर की ओर जा रहा था, (Latur Accident News) उसी दौरान अलगरवाड़ी फाटा के पास उसने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर एक कार से जा भिड़ा।
कैसे हुआ हादसा?
चाकूर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार जनार्दन कालबा येंगे (60) और सविता जनार्दन येंगे की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि दोनों अहमदपुर तहसील के तेलगांव निवासी थे और नागेशवाड़ी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। (Latur Accident News) अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में कार सवार श्रेयश सचिन वाघमारे (17) की भी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
Latur Accident News: हादसे के बाद स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा बचाव अभियान शुरू किया। (Latur Accident News) अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे के कारण व्यस्त राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही में देरी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह घटना की जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- TMC Rebel MP Meet Om Birla: टूट की कगार पर पहुंची ममता की पार्टी, इस पार्टी में होगा TMC के बागी सांसदों के गुट का विलय? लोकसभा स्पीकर के आवास पहुंचे सभी
- Bihar Teacher News: खतरे में आई 2.60 लाख शिक्षकों की नौकरी? सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद बढ़ी हलचल, अब सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला
- Muzaffarnagar Gang Rape Case: जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इतने लोगों ने मिटाई हवस, इस हाल में मिली पीड़िता…

Facebook


