CG Naxal Operation Tiranga Video: नक्सलियों के गढ़ में जवानों ने फहराया तिरंगा! कर्रेगुट्टा पर सुरक्षाबलों का कब्जा, पहाड़ी से खदेड़े बड़े कमांडर
नक्सलियों के गढ़ में तिरंगा…CG Naxal Operation Tiranga Video: Tricolour in Naxal stronghold! Soldiers capture Karregutta, big commanders
- बीजापुर की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर जवानों की बड़ी जीत,
- तिरंगा फहराकर नक्सलियों को खदेड़ा,
- कर्रेगुट्टा पर जवानों का कब्जा,
बीजापुर: CG Naxal Operation Tiranga Video: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित नक्सल प्रभावित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लगातार 9 दिनों से जारी एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर नियंत्रण स्थापित कर वहां तिरंगा फहरा दिया है। यह वही इलाका है जिसे लंबे समय से नक्सलियों का मजबूत गढ़ माना जाता था।
CG Naxal Operation Tiranga Video: जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में करीब 20,000 जवान शामिल हैं। पहाड़ी की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और 45 डिग्री तक पहुंचते तापमान के बावजूद सुरक्षा बलों ने हेलीकॉप्टर की मदद से करीब 500 जवानों को सीधे पहाड़ी पर उतारा। इसके बाद जवानों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर कार्रवाई की और कर्रेगुट्टा की चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया।
बीजापुर की पहाड़ियों में नक्सलियों के खिलाफ महायुद्ध! || आग देखिए खबर दोपहर#Bijapur | #Chhattisgarh | #CGNews | #NaxalOpretion
— IBC24 News (@IBC24News) April 30, 2025
CG Naxal Operation Tiranga Video: हालांकि अभी तक किसी भी सुरक्षा एजेंसी की ओर से कर्रेगुट्टा पर कब्जे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें भारतीय जवान पहाड़ी पर तिरंगा लिए खड़े नजर आ रहे हैं।
CG Naxal Operation Tiranga Video: सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में तीन महिला नक्सलियों को मार गिराया गया है जबकि कई अन्य को पहाड़ी से खदेड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि इलाके में कई बड़े नक्सली नेता भी छिपे हो सकते हैं जिनकी तलाश अभी जारी है। ऑपरेशन के दौरान दो जवान आईईडी ब्लास्ट में घायल हो गए जबकि गर्मी और कठिन हालात के चलते कई जवानों को डिहाइड्रेशन की समस्या हुई।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कर्रेगुट्टा ऑपरेशन एक व्यापक नक्सल विरोधी अभियान है, जिसे छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा के दुर्गम नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Naxal Operation Tiranga Video: Tricolour in Naxal stronghold
बीजापुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm