BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
Bhasha
Published: 29 Jul 2026 | 4:01 pmModified: 29 Jul 2026 | 4:01 pm

बीजापुर (छत्तीसगढ़), 29 जुलाई (भाषा) झारखंड में सक्रिय 49 लाख रुपये के इनामी आठ नक्सलियों ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा 31 मार्च को राज्य को नक्सलवाद से मुक्त घोषित करने के बाद यह छत्तीसगढ़ में माओवादियों का पहला बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण है।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पांच महिलाओं सहित आठ नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

गुप्ता ने कहा कि ये लोग छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सली आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति तथा बीजापुर में की जा रही पुनर्वास पहल से प्रभावित थे।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के बढ़ते प्रभाव, गैरकानूनी संगठन की कमजोर संगठनात्मक संरचना, इसकी हिंसक और जनविरोधी विचारधारा से मोहभंग, पूर्व माओवादियों के सफल पुनर्वास एवं आदिवासी क्षेत्रों में तेजी से विकास के कारण नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं।

अधिकारी ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई वर्षों से प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से जुड़े थे और पड़ोसी राज्य झारखंड के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे।

गुप्ता ने कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों में अश्विन उर्फ ​​लच्छू (30), रंगा उर्फ ​​सोहन (30) और डोबा माडवी उर्फ ​​राहत (25) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि फगनी पोयम उर्फ ​​रजनी (28), सूरज मुन्नी चंपिया (25), हिडमे कड़ती उर्फ ​​रीता (27), बुधरी कुंजम उर्फ ​​अनुषा (25) और सलमी चंपिया उर्फ ​​जिलानी (20) पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

गुप्ता ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के निवासी हैं।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 49 लाख के इनामी 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm