Bilaspur Fraud News: ‘टूर पर जाओ और सस्ते कीमत पर प्लाट पाओ’.. बिलासपुर में इस नए किस्म की ठगी ने डूबाया लाखों रुपये, अब कंपनी में ताला और कर्मचारी फरार
Bilaspur Fraud Latest News लोगों ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की मांग की, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने तब ऑफिस बंद कर दिया और भाग निकले।

Bilaspur Fraud Latest News
Bilaspur Fraud Latest News बिलासपुर: राज्य के न्यायधानी यानी बिलासपुर में ठगो का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया हैं। ठगों ने इस बार लोगों को टूर-टूरिज्म के पैकेज के साथ प्लाट यानी जमीन देने का भी झांसा दिया और लाखों रुपये वसूलकर फरार हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में बिलासपुर के 10 लोगों से करीब 30 लाख रुपए की ठगी की गई है। ठगों ने टूरिज्म टूर और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।
Bilapur Latets Crime News and Updates
झांसे में आई महिला
दरअसल मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां ठगी की शिकार पीड़िता एकता साहू ने मंगला चौक स्थित डिजायर ताज विकेशन कंपनी के कर्मचारियों से संपर्क किया था। कंपनी के डायरेक्टर पिंटु रमेश सोनकर, मयूरचंद्र कुमार मेश्राम और प्रशांत ने उन्हें बताया कि, उनकी कंपनी भारत के पर्यटन स्थलों की सैर कराती है और उसी पैकेज में चकरभाठा धमनी में प्लॉट भी देती है। इसके लिए किस्तों में भुगतान की भी व्यवस्था है। झांसे में आकर एकता साहू सहित 10 लोगों ने करीब 30 लाख रुपए कंपनी में इन्वेस्ट कर दिया। बाद में ठगी का खुलासा तब हुआ जब कंपनी ने कुछ लोगों को टूर में भेजा और वहां व्यवस्था नहीं की गई।
कंपनी के दफ्तर में ताला
Bilaspur Fraud Latest News इसके बाद लोगों ने प्लॉट की रजिस्ट्री कराने की मांग की, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने तब ऑफिस बंद कर दिया और भाग निकले। पीड़ितों ने अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bilaspur Fraud Latest News
बिलासपुर
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm