विधानसभा अध्यक्ष महंत ने चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- पीड़ा हरेंगी मां दुर्गा

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- पीड़ा हरेंगी मां दुर्गा

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने चैत्र नवरात्र पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- पीड़ा हरेंगी मां दुर्गा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: April 12, 2021 9:09 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मां दुर्गा की शक्ति आराधना का पर्व है।

Read More News: कोरोना से पीड़ित बीजेपी के पूर्व विधायक की मौत, संक्रमित होने के बाद चल रहा था इलाज

डॉ महंत ने कहा कि, छत्तीसगढ़ देवी पूज्य स्थल है, डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी, बिलासपुर रतनपुर मां महामाया, रायगढ़ चंद्रपुर मां चन्द्रहासनी, बस्तर दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी, कोरबा मां मड़वारानी, धमतरी मां अंगारा मोती, रायपुर मां बंजारी, मां महामाया की असीम कृपा से प्रदेश में सुख शांति समृद्धि व्याप्त है।

कल से नवरात्रि यानी दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा। हर साल नवरात्रि के साथ एक नए जोश का आगाज होता है।

Read More News: इनडोर स्टेडियम में 300 बेड वाले कोविड केयर सेंटर की शुरुआत आज, CM भूपेश

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने प्रदेशवासियों से भक्ति के इस पर्व पर शक्ति की प्रार्थना करने की अपील करते हुए कहा कि, COVID 19 कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ा है, शक्ति और हिम्मत से ही इस जंग को जीता जा सकता है। प्रदेश के अनेक जिलों में लॉकडाउन है, आप सतर्क रहें आपका परिवार सुरक्षित रहे यही मातारानी से बारंबार प्रार्थना है।
Read More News: समाजसेविका गुणवती बघेल के शव को लेकर बड़ी लापरवाही, 5 दिन..

 


लेखक के बारे में