Bharat Taxi Launch News: आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारम्भ.. ओला, उबार और रैपिडों को मिलेगी कड़ी टक्कर..

Bharat Taxi Launch News: टैक्सी सेवा की शुरुआत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूँजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है।

Bharat Taxi Launch News: आज गृहमंत्री अमित शाह करेंगे ‘भारत टैक्सी’ सेवा का शुभारम्भ.. ओला, उबार और रैपिडों को मिलेगी कड़ी टक्कर..

Bharat Taxi Launch News || Image- AI Generated File

Modified Date: February 5, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: February 5, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • अमित शाह ने लॉन्च की भारत टैक्सी
  • शून्य कमीशन, सर्ज-फ्री मॉडल
  • ड्राइवर होंगे मालिक

नयी दिल्ली: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘भारत टैक्सी’, देश के पहले सहकारिता आधारित कैब सेवा मंच का दो महीने के सफल प्रायोगिक परीक्षण के बाद आज शुभारंभ करेंगे। (Bharat Taxi Launch News) एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। इस सार्वजनिक सेवा का लक्ष्य दो साल के भीतर सभी राज्यों और शहरों में विस्तार करना है।

ओला, उबर और रैपिडो को मिली चुनौती

मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटीज़ एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत और छह जून, 2025 को स्थापित, भारत टैक्सी शून्य-कमीशन और सर्ज-फ्री प्राइसिंग मॉडल पर काम करती है, जिसमें ड्राइवरों को सीधे मुनाफ़ा बांटा जाता है। आठ शीर्ष सहकारी संगठनों द्वारा समर्थित, इस मंच ने दो दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में पायलट परिचालन शुरू किया, जिससे ओला, उबर और रैपिडो जैसे स्थापित खिलाड़ियों को चुनौती मिली।

दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला परिवहन मंच

मंत्रालय का दावा है कि यह दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा मंच और दुनिया का सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला परिवहन मंच बन गया है। (Bharat Taxi Launch News) तीन लाख से ज़्यादा ड्राइवर इस मंच से जुड़े हैं, एक लाख से ज़्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है, और दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में रोज़ाना 10,000 से ज़्यादा राइड पूरी हो रही हैं।

अब तक ड्राइवरों को सीधे लगभग 10 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। यह मंच ड्राइवरों – जिन्हें ‘सारथी’ कहा जाता है – के लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, सेवानिवृत्ति बचत और एक समर्पित सहायता प्रणाली के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। दिल्ली में सात जगहों पर सहायता केंद्र काम कर रहे हैं।

यह मंच आपातकालीन सहायता, सत्यापित आंकड़े प्रदान करता है और ड्राइवरों को बिना किसी विशिष्ट प्रावधान के अन्य मंच पर काम करने की अनुमति देता है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए, भारत टैक्सी ने ‘बाइक दीदी’ पेश किया है, जिसके तहत 150 से ज़्यादा महिला चालक इस मंच से जुड़ी हैं।।

क्या कहा अमित शाह ने?

टैक्सी सेवा की शुरुआत से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘सहकारिता से बहुत सारे लोग मिलकर छोटी-छोटी पूँजी लगाकर कैसे बड़ी शुरुआत कर सकते हैं, ‘भारत टैक्सी’ इसका उदाहरण है। (Bharat Taxi Launch News) आज का दिन टैक्सी चालक बहनों-भाइयों के लिए बहुत ही अहम है। उनके द्वारा शुरू की गई सहकारी क्षेत्र की पहली टैक्सी सर्विस ‘भारत टैक्सी’ का नई दिल्ली में शुभारंभ होगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “चालक बहन-भाई ‘भारत टैक्सी’ से न सिर्फ अधिक मुनाफा कमा पाएँगे, बल्कि सम्मान के साथ इसके मालिक भी होंगे। आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूँ।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown