Morena Assembly Election 2023 : भाजपा समर्थक पूर्व सरपंच को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, कांग्रेस प्रत्याशी पर लगा आरोप
Morena Assembly Election 2023 : मुरैना में भाजपा समर्थक और पूर्व सरपंच खेमसिंह की गणेशपुरा इलाके में गोली मार दी गई।
Morena Assembly Election 2023
भोपाल : Morena Assembly Election 2023 : आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर को खुलेगा। मध्य प्रदेश में मतदान के दौरान लड़ाई-झगड़ों से जुड़ी कई बड़ी खबरे सामने आ रही है।
पूर्व सरपंच को मारी गोली
Morena Assembly Election 2023 : मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना में भाजपा समर्थक और पूर्व सरपंच खेमसिंह की गणेशपुरा इलाके में गोली मार दी गई। बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने खेमसिंह पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान मौके पर खेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल खेमसिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया है। वहीं खेमसिंह के परिवार वालों ने चुनावी रंजिश के चलते गोली चलवाने की बात कही है। पूर्व सरपंच खेमसिंह के परिजनों ने मुरैना विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे और साथियों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Facebook


