शह मात The Big Debate: ईसाई-मुस्लिम की गौ नीति.. ये कौन सी नई राजनीति? विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, गौ माता पर अचानक क्यों आया मुस्लिम-ईसाई नेताओं को प्यार?
CG Cow Politics News: छत्तीसगढ़ में मसीही समाज के एक धड़े ने मांग की है कि गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए।
CG Cow Politics News/Image Credit: IBC24.in
- छत्तीसगढ़ में मसीही समाज के एक धड़े ने मांग की है कि गाय को 'राष्ट्रीय पशु' घोषित किया जाए।
- मसीही समाज के पदाधिकारी हर हिंदू को 50 गायें पालने की जिम्मेदारी देने की मांग की है।
- इस मांग पर सवाल उठे तो ईसाई फोरम पदाधिकारी ने इस बयान का विरोध किया।
CG Cow Politics News: रायपुर: गाय को लेकर छत्तीसगढ़ में मसीही समाज के एक धड़े ने मांग की है कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाए। मसीही समाज के एक पदाधिकारी ने तो ये मांग तक कर डाली की, देश-प्रदेश के हर हिंदू को 50 गायें पालने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिेए। जब इस मांग पर सवाल उठे तो ईसाई फोरम पदाधिकारी ने इस बयान का विरोध किया।
भीम आर्मी और मसीही समाज के एक धड़े की मांग पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरते हुए, तंज कसा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री रहे नेता खुद भी कह चुके हैं कि नॉर्थईस्ट में तो हिंदू भी गाय खाते हैं। (CG Cow Politics News) कांग्रेस के आरोप पर, भाजपा ने जमकर पलटवार किया और कांग्रेस को मुद्दा विहीन और एंटी सनातन करार दिया है।
CG Cow Politics News: भारतीय समाज में गाय और गौवंश हमेशा से भावनात्म और संवेदनशील मुद्दा रहा है, सो इस पर गोल-मोल सियासी बयानों को समझा जा सकता है (CG Cow Politics News) लेकिन क्या वाकई ईसाई समाज या अन्य लोग खुलकर इस मांग को आगे रखेंगे? क्या इस पर पॉलिटिकल दल इस मांग पर अपना आधिकारिक रूख साफ करेंगे?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate ‘तीसरे’ पर दांव.. राज्यसभा का चुनाव, बीजेपी में आत्मविश्वास, कांग्रेस में अंतर्कलह!… क्या मध्य प्रदेश में ‘खेल’ बाकी है?
- Sakti Murder Case: सरकारी योजना के पैसों के लिए खूनी खेल, भाई ने भाई को टांगी से उतारा मौत के घाट, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा
- Earthquake in Himachal Pradesh: भारत के इन दो राज्यों में भूकंप से हिली धरती.. रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता, जानें कितना गहरा था इस कंपन का केंद्र

Facebook


