सवाल आपका है

Dhirendra Shastri Big Statement: ‘हमारी यात्रा निकल रही तो ज्ञान पेल रहे, ठठरी के बरे….’, मौलाना शहाबुद्दीन के बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने किया पलटवार

Tel Laga ke Dabur ka Naam Mita do Babar ka

Dhirendra Shastri on IBC24

Dhirendra Shastri Big Statement: छतरपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा छतरपुर ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा 21 नवंबर से शुरू हो गई है। आज सनातन हिन्दू एकता का दूसरा दिन है। इसी बीच पं धीरेंद्र शास्त्री का एक और बयान अब सुर्खियों में आ गया है।

Read More: Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार के दिन ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करने के साथ करें ये उपाय, कभी धन की कमी नहीं होने देंगी मां लक्ष्मी  

पं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मौलाना शहाबुद्दीन के हिंदू एकता यात्रा बन्द करवाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ना हम बंद होंगे और ना यात्रा बंद होगी। तुमको जहां दिक्कत है तो आओ, इसलिए हम लोगों को अब और नहीं रुकना है। क्योंकि, धर्म विरोधी ताकतें लगातार हिंदुओं को एक होने से रोक रहीं है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने तंज कसते हुए कहा कि, हमें हंसी इस बात पर आ रही है कि, इनके जलसे निकलते है तो हम नहीं रोकते। हमारी यात्रा निकल रही तो ज्ञान पेल रहे , ठठरी के बरे।

IBC24 से ख़ास बातचीत में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, गरीबों से धर्मगुरु नहीं मिलेंगे तो एकता नहीं आएगी। हिन्दू सबल नहीं होगा तो हिन्दू नहीं बचेगा। हिंदुओं को मजबूत बनाना मेरा लक्ष्य है, सबसे मिलकर समरसता का संदेश दे रहे हैं। आज़ादी के संघर्ष जैसा अब हिंदुत्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हिन्दू जाग रहा, लेकिन अभी संख्या कम है। हम 1 करोड़ हिंदू सड़क पर चाहते हैं। यात्रा ना रुकवाने पर दंगा भड़कने के मौलाना शहाबुद्दीन के बयान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, मेरी मौलाना को TV पर चुनौती है, सामने आ जाओ दिखा देंगे।

Read More: World Fisheries Day: मछली पालन में उत्तराखंड ने किया बेहतरीन काम, मिला हिमालयी और उत्तरपूर्वी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार, केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्मानित 

बता दें कि, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका तर्क है कि यह यात्रा अमन शांति के बजाय सांप्रदायिक माहौल न पैदा कर दे। मौलाना ने कहा कि वह (धीरेंद्र शास्त्री) अक्सर मुसलमानों के खिलाफ बयान देते हैं, जिसे मुसलमानों को तकलीफ पहुंचती है। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के यात्रा से भारत को अफगानिस्तान पाकिस्तान जैसा बनाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हिन्दू यात्रा से ही हिंदुस्तान बनेगा। अब हिंदुस्तान हिंदुस्तान होकर रहेगा। हमारी उनको चुनौती हम नहीं रुकेंगे तुममें दम हो तो रोक लो।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

Exit mobile version