MP Assembly Elections 2023: आक्रोश के दांत..वादाखिलाफी का अंगूठा! क्या नेताओं को केवल चुनाव के समय आती है जतना?
MP Assembly Elections 2023: आक्रोश के दांत..वादाखिलाफी का अंगूठा! क्या नेताओं को केवल चुनाव के समय आती है जतना?
भोपाल। MP Assembly Elections 2023 मध्यप्रदेश में चुनावी रंग चढ़ चुका है। वोटिंग 17 नंवबर यानी आज से ठीक 11 दिन बाद है… सियासी दलों के दिग्गज से लेकर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतर जीत के लिए पूरा जोर लगा रहा है। प्रत्याशी जीत के लिए मैदान पर हैं, जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
MP Assembly Elections 2023 वोट के लिए अपील कर रहे हैं। कुछ मतदाता तो नेताओं का अभिवादन स्वीकार रहे हैं। मगर कुछ जगहों पर जनता का गुस्सा, नाराजगी बहुत ज्यादा है। आज उसी नाराजगी और गुस्से पर बहस होगी… असल, में शिवपुरी में पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ प्रचार के लिए एक गांव पहुंचे हुए थे.. उस दौरान मंत्री जी पर हमला हो गया। हमला, गांव में सड़क न बनने से नाराज युवक ने किया… युवक इतने गुस्से में उसने दांत से मंत्री जी का अंगूठा काट लिया।
आक्रोश दिखाने का तरीका तो गलत है इसमें कोई शक नहीं मगर सोचिए की युवक कि कितनी उम्मीदें थी की विधायक बनेंगे तो सड़क बनेगी। मंत्री बने होंगे तो उम्मीदें और बढ़ी होगी। इसलिए हमें पीछे लिखना पड़ा। आक्रोश के दांत वादाखिलाफी का अंगूठा!

Facebook


